NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI-NTA और केंद्र को भेजा नोटिस, कहा- पिछली गलतियों से नहीं ली सीख
खबर सार :-
NEET UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह बेहद अफसोस की बात है कि, अब तक जो कुछ भी हुआ है, उसके बावजूद कोई सबक नहीं सीखा गया है। सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ फिलहाल इस मामले की सुनवाई कर रही है।
खबर विस्तार : -
NEET UG 2026 Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले सोमवार को सुनवाई करते हुए इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अहम टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि पिछली गलतियों के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया। साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत उन याचिकाओं पर NTA-CBI और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, जिनमें NTA की जगह एक ज़्यादा मज़बूत और स्वायत्त संस्था बनाने की मांग की गई है। अब इस मामले में की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।
दरअसल इस मामले की सुनवाई करते हुए, सोमवार को जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने निर्देश दिया कि याचिका की कॉपी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अलावा दूसरी पार्टियों को भी दी जाए। कोर्ट (SC) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 2024 में कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के पालन के संबंध में गुरुवार तक एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
NEET UG 2026 Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी
इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने (NTA ने) कोई सबक नहीं सीखा है। यह मामला पहले भी इस कोर्ट के सामने आया था। एक मॉनिटरिंग कमेटी बनी थी जिसने कुछ सिफ़ारिशें की थीं, और उन सिफ़ारिशों को मान लिया गया था। हम NTA को निर्देश देते हैं कि वह एक हलफ़नामा दायर करे जिसमें उन सिफ़ारिशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की पूरी जानकारी हो।" कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन, के. राधाकृष्णन ( K. Radhakrishnan) को भी निर्देश दिया कि वे एक हलफ़नामा दायर करें, जिसमें हाई-पावर्ड कमेटी द्वारा जारी निर्देशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण दिया गया हो।
3 मई को हुई परीक्षा रद्द
बता दें कि फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कथित NEET UG 2026 पेपर लीक के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने या उसके पुनर्गठन की मांग की गई थी।
दरअसल अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए NEET परीक्षा 3 मई को पूरे भारत में आयोजित की गई थी। हालांकि, बाद में इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। NTA ने अब इस परीक्षा को 21 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया है। फिलहाल जांच एजेंसियों ने अब तक इस मामले के सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ़्तार किया है। इस मामले की जांच फ़िलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः- NEET UG 2026 Paper Leak Case: आरोपी धनंजय लोखंडे को मिली सीबीआई कस्टडी
अन्य प्रमुख खबरें
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25