CBSE Second Exam results 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड का एग्जाम देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक डेट जारी नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जून के मध्य में परिणाम आ सकते हैं। इस साल बोर्ड द्वारा सीबीएसई पेपर का दो बार आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य परीक्षा और दूसरी अंक सुधार परीक्षा शामिल है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई ने दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच आयोजित किया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार छात्रों को अधिकतम अपने किसी तीन विषयों में अंक सुधारने का मौका दिया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 2025 के उन बच्चों को भी अवसर दिया गया है, जो अपना नंबर बढ़ाने के लिए सेकेंड परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें भी 2026 में आयोजित दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली थी। बोर्ड द्वारा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 16 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इस परीक्षा का कुल पासिंग 93.70 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के अनुसार इस साल लड़कियों ने लड़कों से काफी बेहतर स्कोर किया।
बोर्ड परीक्षा में छात्र अपने अंक को लेकर काफी परेशान रहते हैं। आपको बता दें कि सेंकेंड एग्जाम का अंक अगर मुख्य परीक्षा के अंक से कम रहा तो आपके फाइनल मार्कशीट पर दोनों में से सबसे ज्यादा वाला अंक ही मान्य होगा। सेकेंड एग्जाम में लगभग 2.79 लाख छात्रों ने दो विषय का चुनाव किया था और 1.97 लाख छात्रों ने तीन विषय जबकि 1.92 लाख छात्रों ने केवल एक ही विषय की परीक्षा दी थी। बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसके साथ ही 5.25 लाख छात्र इम्प्रूवमेंट के लिए और 85,285 छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे।
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र, सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालकर स्कोर कार्ड देख सकते हैं। आपको बता दें कि मुख्य बोर्ड परीक्षा का मार्कशीट डीजीलॉकर ऐप पर उपलब्ध है। छात्र 11वीं में प्रवेश पाने के लिए इस ऐप के माध्यम से स्कोरकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पासिंग सर्टिफिकेट और मेरिट सर्टिफिकेट सेकेंड बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी किए जाएंगें।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26
AKTU Paper Leak: बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
2026-05-26
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: पिछले साल के मुकाबले इस बार कितना जाएगा कट-ऑफ
2026-05-25
2026-05-25
UPSC Prelims 2026 : देशभर में यूपीएससी एग्जाम शुरु, लखनऊ में 86 केंद्रों पर होगी परीक्षा
2026-05-24