UPSC Prelims 2026 : देशभर में यूपीएससी एग्जाम शुरु, लखनऊ में 86 केंद्रों पर होगी परीक्षा
खबर सार :-
UPSC Prelims 2026: प्रदेश में आज यूपीएसई प्रीलिम्स परीक्षा कराई जा रही है। बात करें राजधानी लखनऊ तो यहां 86 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में कुल 37,686 परीक्षार्थीयों ने भाग लिया है।
खबर विस्तार : -
UPSC Prelims 2026: देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाने वाली यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा आज राजधानी लखनऊ के 86 केंद्रों पर हो रही है। इस परीक्षा में लगभग 38 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक है, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 2:30 बजे से शाम 4:30 तक कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना अनिवार्य है, अन्यथा अभ्यर्थिोयों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 9 बजकर 12 मिनट पर पहुंचे दो अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।
लखनऊ में इन जगहों पर बना परीक्षा केंद्र
लखनऊ में यूपीएसई परीक्षा के लिए कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें गोमतीनगर, वजीरगंज, विकासनगर, चौक, ठाकुरगंज, तालकटोरा, बाजार खाला, अमीनाबाद, कैसरबाग, काकोरी, नाका, अलीगंज, गोसाईगंज, बीकेटी, मोहन लाल गंज, हजरतगंज, कृष्णा नगर, सरोजनी नगर, आलमबाग, हुसैनगंज, गौतमपल्ली, मानक नगर, आशियाना, मड़ियाव और महानगर समेत कई थाना क्षेत्रों के कॉलेज शामिल हैं, जिसमें परीक्षा सेंटर बनाया गया है। परीक्षार्थियों को आवाजाही में किसी तरह की बाधा न हो इसके लिए यातायत व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
इस परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, ऐसे में व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाए रखना, प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। किसी तरह की रुकावट पैदा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को हर तरफ से चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, जिससे परीक्षा केंद्र से संबंधित मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनें। इसके साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही पर भी खास नजर बनाए हुए है। कुछ जगहों पर डायवर्जन भी लागू किया गया है, जिससे यातायात प्रभावित न हो और परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंच सकें।
किसी भी तरह का इलेक्टॉनिक उपकरण प्रतिबंध
यूपीएससी हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया का सख्ती से पालन कर रही है, जिससे किसी तरह की धांधली न हो। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की जाएगी। किसी भी तरह का इलेक्टॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस साथ ले जाना पूरी तरह प्रतिबंध है। प्रशासन ने साफ हिदायत दी है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ केवल आईडीप्रूफ- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल और ब्लैक बॉल पेन ले जाने की अनुमति है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24