Wholesale inflation: थोक महंगाई दर में गिरावट, आंकड़ा 2.05 प्रतिशत तक पहुंचा
खबर सार :-
महंगाई दर मार्च महीने में कम होकर 2.05 प्रतिशत तक आ गई है, जो कि फरवरी में 2.38 प्रतिशत थी। वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्रालय से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च में थोक महंगाई दर के सकारात्मक रहने की वजह मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होना
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः देश में थोक मूल्य सूचकांक यानी डब्ल्यूपीआई पर आधारित महंगाई दर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। महंगाई दर मार्च महीने में कम होकर 2.05 प्रतिशत तक आ गई है, जो कि फरवरी में 2.38 प्रतिशत थी। वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्रालय से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च में थोक महंगाई दर के सकारात्मक रहने की वजह मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होना है। इसलिए फरवरी की तुलना में मार्च में महंगाई दर में 0.19 प्रतिशत की कमी आई है। यह निश्चित तौर पर महंगाई से परेशान जनता के लिए राहत की बात है।
RBI Governor: महंगाई दर का अनुमान घटाया
मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी के मुकाबले मार्च में ईंधन और ऊर्जा समूहों की कीमतों में कमी आई है, जिसके कारण मार्च के महीने में थोक महंगाई में गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए महंगाई दर का अनुमान 4.2 से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया था। उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई दर में तेज गिरावट के बाद जनवरी-फरवरी 2025 के दौरान मुख्य महंगाई दर में कमी आई है। रबी की फसलों के बारे में अनिश्चितताएं भी काफी हद तक कम हो गई हैं। यह भी कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन और प्रमुख दालों का अधिक उत्पादन होगा। खरीफ की मजबूत आवक के साथ, इससे खाद्य महंगाई दर में स्थायी नरमी आने के भी संकेत हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में कमी का असर
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आना महंगाई के आउटलुक के लिए शुभ संकेत है। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए और सामान्य मानसून को मानते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा महंगाई 4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है, जिसमें पहली तिमाही 3.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 3.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 3.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही 4.4 प्रतिशत रह सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हर महीने सिर्फ 10,000 रुपये की SIP से बन सकता है 1 करोड़ का फंड, जानिए कितने साल में पूरा होगा सपना
2026-06-28
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
PM मोदी से मिले अमेजन CEO एंडी जेसी, 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर निवेश का बड़ा ऐलान
2026-06-25
-
सोना-चांदी की चमक फीकी, निवेशकों को झटका: गोल्ड ETF 2% और सिल्वर ETF 4% तक लुढ़के
2026-06-25
-
OFS से सरकारी खजाने में रिकॉर्ड भराव: 2026 में केंद्र ने जुटाए 25,000 करोड़ रुपए से अधिक
2026-06-25
-
Gold-Silver में फिर लौटी चमक, दो दिन की गिरावट के बाद कीमतों में आधा प्रतिशत तक उछाल
2026-06-25
-
Crude Oil में नरमी से शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, IT और Realty शेयरों में जोरदार खरीदारी
2026-06-25
-
गिरावट के बाद बाजार में जोरदार वापसी, Sensex 791 अंक उछला; Nifty फिर 24,000 के पार
2026-06-24
-
India बनेगा Amazon के Quick Commerce विस्तार का सबसे बड़ा केंद्र: Andy Jassy
2026-06-24
-
Dollar की ताकत के आगे फीके पड़े Gold-Silver, निवेशकों को झटका; कीमतों में 1.7% तक की बड़ी गिरावट
2026-06-24
-
Global Tension में नरमी का असर: चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, भारत को बड़ी राहत
2026-06-24
-
SEBI का बड़ा कदम: पूंजी बाजार के लिए बनेगा एक समान विज्ञापन नियम, निवेशकों को मिलेगी अधिक सुरक्षा
2026-06-24
-
Indian Stock Market की सपाट शुरुआत, IT और Pharma शेयरों में दिखी मजबूती, निवेशकों ने बरती सतर्कता
2026-06-24
-
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद भारतीय एयरलाइंस हटा सकती हैं फ्यूल सरचार्ज : रिपोर्ट
2026-06-23