मुंबईः आईपीओ बाजार में कई महीनों तक सुस्त प्रदर्शन के बाद फिर से हलचल देखने को मिल सकती है। करीब 1.4 लाख करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू आने वाले समय में आ सकते हैं। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के अनुसार भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने 1.4 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू के 72 कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ को मंजूरी दे दी है। जिन कंपनियों के आईपीओ की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें एचडीबी फाइनेंशियल के 12,500 करोड़ रुपए, डॉर्फ केटल केम्स के 5,000 करोड़ रुपए और विक्रम सोलर के 1,500 करोड़ रुपए शामिल हैं। इसके अलावा 68 अन्य कंपनियां आईपीओ के जरिए लगभग 95,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। अब दोनों आंकड़ों को मिला दें, तो आने वाले महीनों में 140 कंपनियां 2.35 लाख करोड़ रुपए आईपीओ के जरिए जुटा सकती हैं।
आईपीओ बाजार में कुछ महीनों से उतार-चढ़ाव और कुछ बड़े पब्लिक इश्यू की निराशाजनक लिस्टिंग के कारण मंदी का माहौल बना हुआ है। आंकड़ों को देखें, तो एथर एनर्जी की लिस्टिंग सिर्फ 2.18 प्रतिशत ऊपर हुई है, जबकि एजिस वोपैक और श्लॉस बैंगलोर दोनों की लिस्टिंग 6 प्रतिशत से भी नीचे हुई है। वहीं दूसरी तरफ, स्कोडा ट्यूब्स की लिस्टिंग सपाट हुई थी। सेबी की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में शुरुआती पांच महीनों यानी जनवरी से मई के बीच में पब्लिक इश्यू लाने के लिए करीब 90 कंपनियों ने नियामक के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं।
अब तक जिन कंपनियों ने ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं, उनमें केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी, वीवर्क इंडिया जैसी कंपनियों का नाम भी शामिल है। आईपीओ बाजार के खराब प्रदर्शन की वजह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहना है। पिछले छह महीनों में निफ्टी भी करीब-करीब सपाट रहा है। वहीं, पिछले एक महीने में करीब एक प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड