LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 2026 के पहले ही दिन LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। हालांकि, यह बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके उलट, विमान ईंधन यानी ATF की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे एविएशन सेक्टर को कुछ राहत मिली है।
साल के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 111 की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज, 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1,691.50 रुपये हो गई है। पहले यह सिलेंडर 1,580.50 में मिल रहा था। इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,684 से बढ़कर 1,795 हो गई है। मुंबई में यह अब 1,642.50 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1,531.50 थी। चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,739.50 से बढ़ाकर 1,849.50 कर दी गई है।
बता दें कि 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य कमर्शियल जगहों पर इस्तेमाल होते हैं। इससे पहले, साल के आखिरी महीने दिसंबर में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी। पिछले महीने की पहली तारीख, 1 दिसंबर 2025 को दिल्ली और कोलकाता में प्रति सिलेंडर 10 की कमी की गई थी, जबकि मुंबई और चेन्नई में यह कमी 11 प्रति सिलेंडर थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का असर सीधे खाने-पीने के दामों पर पड़ सकता है।
घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 kg LPG सिलेंडर की कीमत पिछले साल अप्रैल से नहीं बदली है। घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमत में आखिरी बदलाव 8 अप्रैल, 2025 को हुआ था। अभी, दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 है। इसी तरह, कोलकाता में कीमत 879, लखनऊ में 890.50, मुंबई में 852.50, चेन्नई में 868.50, अहमदाबाद में 860, हैदराबाद में 905 और पटना में 951 है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान