Mangalam Kumar Birla KBC 17: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का क्विज़ रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस शो में बॉलीवुड सितारों से लेकर जाने-माने उद्योगपतियों तक सभी शामिल हो चुके हैं। अब इसमें एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहें है जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला कि जो इस शो में आए हैं, जहां उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता की दिलचस्प बातें बताईं और कैसे उन्हें अपनी मर्ज़ी के खिलाफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स ( CA) करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
दरअसल 'कौन बनेगा करोड़पति' 17 (KBC) के फिनाले एपिसोड का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें कुमार मंगलम बिड़ला नजर आ रहे हैं। शो में अमिताभ बच्चन ने उनसे उनके शुरुआती करियर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह कभी भी सीए का कोर्स नहीं करना चाहते थे क्योंकि यह बहुत मुश्किल था। वह चाहते थे ग्रेजुएशन करने के बाद वह सीधे अपने पिता की कंपनी में शामिल हो जाएंगे और MBA करेंगे। उन्होंने बताया कि वह MBA करना चाहते थे, लेकिन उनके पिता ने साफ कह दिया था कि सीए कोर्स पूरा किए बिना उन्हें कंपनी में शामिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी।
जिसके बाद उन्होंने भारी मन से अपने दादा और मां से बात की। दोनों ने उनसे कहा कि चाहे वह खुशी से करें या बेमन से, उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की पढ़ाई करनी ही होगी। हालांकि उनके सपने अलग थे। लेकिन अपने पिता के फैसले के बाद, कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी और MBA दोनों की पढ़ाई की और 28 साल की उम्र में कंपनी की कमान संभाली।
बिड़ला ग्रुप (Birla Group) भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जो सीमेंट और केमिकल्स से लेकर मेटल्स, टेक्सटाइल्स और फैशन जैसे सेक्टर में बेहतरीन काम कर रहा है। 227,500 कर्मचारियों के साथ, ग्रुप ने दुनिया भर में अपनी मज़बूत पहचान बनाई है। अपने सफल करियर में, कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) ने कई पुरस्कार जीते हैं। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उन्हें ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड, ग्लोबल एशियन अवार्ड भी मिला है, और उन्हें तीन बार इकोनॉमिक टाइम्स बिज़नेस लीडर ऑफ़ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान