Global Market Today: दुनिया भर में वर्ष 2025 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को अलविदा कहने के साथ ही नये साल 2026 के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में ग्लोबल मार्केट पर भी साल से अंतिम दिन का खुमार देखने को मिला है। ग्लोबल मार्केट से आज कारोबार के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन दबाव बना हुआ नजर आया। बिकवाली के दबाव के साथ ही सीमित दायरे में कारोबार होने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,900.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.20 प्रतिशत टूट कर 23,427.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,417.05 अंक पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण यहां के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,952.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.92 प्रतिशत उछल कर 8,187.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 375.28 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 24,726.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशिया में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से चार के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। दक्षिण कोरिया और थाईलैंड के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण कोस्पी इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,154 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 252.85 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की छलांग लगा कर 28,959.98 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 8,646.94 अंक के स्तर पर आ गया है।
दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 187.44 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 50,339.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत फिसल कर 3,962.24 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 272.60 अंक यानी 1.05 प्रतिशत लुढ़क कर 25,582 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत टूट कर 4,645.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड