मुंबई: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पूंजी बाजार के पारदर्शिता और संरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एक महत्वपूर्ण मसौदा प्रस्ताव जारी किया है। इस प्रस्ताव में पहली बार एल्गोरिथम ट्रेडिंग (Algorithmic Trading) की स्पष्ट परिभाषा तय की गई है, साथ ही ब्रोकर्स और क्लियरिंग मेंबर्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।
सेबी ने एल्गोरिथम ट्रेडिंग को ऐसे किसी भी ऑर्डर के रूप में परिभाषित करने का प्रस्ताव रखा है जो स्वचालित निष्पादन तर्क (Automated Execution Logic) का उपयोग करके उत्पन्न या डाला गया हो। पहले एल्गो ट्रेडिंग को लेकर दिशानिर्देश तो जारी किए गए थे, लेकिन इसकी कोई तयशुदा परिभाषा नहीं थी। यह प्रस्ताव एक कार्य समूह द्वारा तैयार किया गया है जिसमें एक्सचेंज, ब्रोकर, कानूनी विशेषज्ञ, शिक्षाविद और निवेशक संघों के प्रतिनिधि शामिल थे।
सेबी का कहना है कि यह कदम नियामकीय भाषा को स्पष्ट करने, पुराने नियमों की विसंगतियों को खत्म करने और मौजूदा बाजार व्यवहार को विनियमन में शामिल करने की दिशा में उठाया गया है। इस मसौदे को सेबी की मध्यस्थ सलाहकार समिति में चर्चा के बाद सार्वजनिक राय के लिए जारी किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, 'प्रोफेशनल क्लियरिंग मेंबर (PCM)' की परिभाषा में भी स्पष्टीकरण जोड़ा गया है। अभी PCM को उस एक्सचेंज में ट्रेडिंग राइट्स नहीं मिलते जहां वे पंजीकृत होते हैं, लेकिन यह बात भ्रम की स्थिति पैदा कर रही थी। सेबी ने साफ किया कि PCM निवेशक के तौर पर ट्रेडिंग राइट्स रख सकते हैं, परंतु वे एक्सचेंज के ट्रेडिंग सदस्य नहीं होंगे।
सेबी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा विनियमन 2(1)(AE) के तहत क्लियरिंग मेंबर वह व्यक्ति होता है जिसे किसी मान्यता प्राप्त क्लियरिंग कॉरपोरेशन में क्लियरिंग और निपटान का अधिकार होता है। साथ ही, कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज में उसे सेबी द्वारा निर्दिष्ट तिथि से मान्यता प्राप्त क्लियरिंग कॉरपोरेशन का सदस्य बनना जरूरी होगा। सेबी ने जनता से इन प्रस्तावों पर 3 सितंबर, 2025 तक टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके बाद संभावित रूप से इन बदलावों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जो भविष्य में पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा