नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज तेजी का रुख बना हुआ है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की अमेरिका में महंगाई और विकास दर को लेकर दी गई चेतावनी के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में गिरावट आ गई। डाउ जॉन्स दिन के ऊपरी स्तर से 400 अंक फिसल कर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,656.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 215.50 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूट कर 22,573.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,381.89 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 9,223.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,872.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,611.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।
हैंग सेंग इंडेक्स 272.88 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,432 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत उछल कर 3,845.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 140 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,104 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,456 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.37 प्रतिशत फिसल कर 26,151.07 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.19 प्रतिशत टूट कर 4,294.44 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,438 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत फिसल कर 8,123.27 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.04 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 1,273.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड