Gold-Silver Price Today : कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई। सोमवार को सोना जहां सोना 2,030 रुपए बढ़कर 1,15,292 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी भी करीब 6,000 रुपए बढ़कर 1,44,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,38,100 रुपए पर थी। इसी के साथ ही मजबूती का नया रिकॉर्ड बन गया है।
सोने की कीमतों में बढोत्तरी के चलते देश भर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना (Gold) 1,15,292 रुपये से 115,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना आज 1,05,840 से 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इस बीच, चांदी की कीमत में तेजी के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में यह चमकदार धातु 1,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,15,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसी तरह, अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का खुदरा मूल्य 1,15,520 प्रति रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का खुदरा मूल्य 1,05,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
इन प्रमुख शहरों के अलावा, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना (Gold) 1,15,470 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,840 प्रति 10 ग्राम बिका। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,15,470 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,15,620 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,990 प्रति 10 ग्राम बिका।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,15,520 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,05,890 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। जबकि देश भर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में चांदी (Silver) 1,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत