RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) को 5.50 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही, रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। वहीं, खुदरा मुद्रास्फीति दर के अनुमान को घटाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 4 से 6 अगस्त तक चली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए यह घोषणा की। संजय मल्होत्रा ने कहा, "एमपीसी ने नीतिगत दर Repo Rate को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है।" इसका मतलब है कि आरबीआई आर्थिक स्थिति के अनुसार नीतिगत दर को समायोजित करने में लचीला रुख बनाए रखेगा।
संजय मल्होत्रा ने बताया कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। वहीं, चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दर का अनुमान घटाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पहले रिजर्व बैंक ने इसके 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय बैंक इस साल फरवरी से अब तक रेपो रेट (Repo Rate) में एक प्रतिशत तक की कटौती कर चुका है। इसी साल जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती की गई थी। वहीं, फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की गई थी। आज के फैसले के बाद रेपो रेट 5.50 फीसदी पर बरकरार है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड