नई दिल्लीः ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चौथे महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। 1 जुलाई को संशोधित नई दरों के अनुसार 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की कटौती की गई है। जबकि, घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय करने के लिए हर महीने की शुरुआत में होने वाली संशोधित दरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कमी की गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1,665 रुपये हो गई है। जबकि जून में इसकी कीमत 1,723.50 रुपये थी। वहीं मई में 19 किग्रा वजन के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,747.50 रुपये, अप्रैल में 1,762 रुपये और मार्च में 1,803 रुपये थी। इस तरह मार्च से लेकर अब तक 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 138 रुपये की कटौती हो चुकी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में की गई कटौती के बाद अब कोलकाता में इसकी कीमत 1,826 रुपये से घट कर 1,769 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1,674.50 रुपये की जगह 1,616 रुपये और चेन्नई में 1,881 रुपये से कम होकर 1,823.50 रुपये में मिल रहा है।
गौरतलब है कि ऑयल कंपनियां कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर पिछले कुछ महीने से लगातार मेहरबान हैं। आंकड़ों पर गौर करें, तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इससे पूर्व अप्रैल, मई और जून के महीने में भी कटौती की गई थी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में अप्रैल के महीने में 41 रुपये प्रति सिलेंडर, मई के महीने में 14.50 रुपये प्रति सिलेंडर और जून के महीने में 24 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड