Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत सपाट रुख के साथ की। शुरुआती कारोबार में निवेशक सतर्क नजर आए, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर देखने को मिला। सुबह 9:19 बजे सेंसेक्स 68.79 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 83,558.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.15 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 25,694.20 पर पहुंच गया।
हालांकि, बाजार में पूरी तरह कमजोरी का माहौल नहीं था। मेटल और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया। शुरुआती सत्र में निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में रहा। इसके अलावा निफ्टी एनर्जी 0.54 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.51 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.36 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे।
भारतीय शेयर बाजार में कुछ सेक्टरों में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे कमजोर रहा। इसके अलावा निफ्टी आईटी 0.33 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.17 प्रतिशत और निफ्टी कंजम्प्शन 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लाल निशान में थे। आईटी और रियल्टी शेयरों में कमजोरी ने बाजार की तेजी को सीमित रखा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 8 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 59,590 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 84.10 अंक या 0.49 प्रतिशत टूटकर 17,379 पर आ गया। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा शेयरों में ही दांव लगा रहे हैं।
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, टाइटन और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं टीसीएस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और एचयूएल में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे। कमोडिटी बाजार में मेटल की मजबूती का असर साफ दिखा। कॉमेक्स में सोना 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,635.74 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5.21 प्रतिशत उछलकर 90.81 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही, जहां ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 61 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
सेमीकंडक्टर क्षेत्र का ‘बॉस’ बनेगा भारत, जारी हुआ 10 साल का रोडमैप
2026-05-29
2026-05-29
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, निवेशकों में सतर्कता, अमेरिका-ईरान वार्ता पर नजर
2026-05-29
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में दिखा जबरदस्त जोश, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निफ्टी 23,951
2026-05-29
Gold Silver Price Crash: चांदी में मामूली गिरावट, सोने के भी गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-05-28
लगातार दूसरे दिन फिसले सोने-चांदी के दाम, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
अनियमित भुगतान के आरोपों से हिला HDFC बैंक, शेयरों में 2% से ज्यादा गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-05-27
2026-05-27
एफआईआई की बिकवाली के बावजूद नहीं डगमगाया बाजार, घरेलू निवेशकों ने संभाली भारतीय शेयर मार्केट की कमान
2026-05-26
भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान: साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लग सकती है मुहर
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में CNG का झटका: 11 दिनों में 6 रुपए महंगी हुई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा
2026-05-26