Stock Market Crashed Today: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों ने शुरुआत से ही सतर्क रुख अपनाया।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को 30 शेयरों वाला BSE Sensex 242 अंकों की गिरावट के साथ 83,053 पर खुला और थोड़ी ही देर में करीब 500 अंक फिसलकर 82,725.30 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, NSE Nifty 50 अपने पिछले बंद 25,713.00 के मुकाबले 71 अंक गिरकर 25,641.80 पर खुला।

सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 557.14 अंकों यानी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,737.52 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 154.20 अंक यानी 0.60 प्रतिशत गिरकर 25,558.80 पर आ गया। इस दौरान निफ्टी के सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए। व्यापक स्तर पर भी बाजार में दबाव नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट नजर आ रही है। केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि व्यापक बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.72% गिरावट, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.88% गिरावट, बीएसई मिडकैप 150 इंडेक्स में 0.5% गिरावट, बीएसई स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में 0.6% गिरावट नजर आई। इससे साफ है कि बिकवाली का दबाव बाजार के सभी सेगमेंट में व्यापक रूप से देखने को मिला।
भारतीय शेयर बाजार में मंगवार को सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.34% टूटा, निफ्टी ऑटो 0.54% नीचे चला गया। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी 0.48% और निफ्टी बैंक 0.12% गिरा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट देखी गई।
भारतीय शेयर बाजार में टॉप लूजर्स में HCL Technologies, Infosys, Tata Consultancy Services, Tech Mahindra और Bharti Airtel शामिल रहे। वहीं, कुछ शेयरों में सीमित तेजी भी देखी गई, जिनमें State Bank of India, Asian Paints, Axis Bank, Power Grid Corporation of India, Tata Steel और Kotak Mahindra Bank शामिल रहे।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले सत्र में Nifty ने गैप-अप ओपनिंग के साथ 100 अंकों की मजबूती दिखाई थी, जिससे सकारात्मक माहौल बना था। तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, 25,850-25,900 का दायरा प्रमुख रेजिस्टेंस बना हुआ है, जबकि 25,550-25,600 का स्तर मजबूत सपोर्ट है। जब तक निफ्टी 26,000 के स्तर के ऊपर मजबूती से टिककर ब्रेकआउट नहीं देता, तब तक आक्रामक खरीदारी से बचने की सलाह दी जा रही है।
भारतीय शेयर बाजार में दो सत्रों की लगातार बिकवाली के बाद 23 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने वापसी करते हुए 3,843 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और इस महीने के लिए नेट खरीदार बन गए। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,292 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह आंकड़े बताते हैं कि बाजार में संस्थागत स्तर पर भी मिश्रित रुख बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
सीजफायर होने के बावजूद अस्थिरताः होर्मुज संकट से हिला तेल बाजार, कीमतों में तेज उछाल
मध्य पूर्व तनाव का असर: कच्चे तेल की कीमतों को लगे पंख, MCX पर Gold-Silver में गिरावट
रक्षा खर्च से रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्थाः IMF Report
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला