उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हर जगह पेट्रोल, डीजल की मार, दाम पहुंचा 100 के पार
खबर सार :-
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 10-12 दिनों में लगातार चौथी बार दाम बढ़ा है।
खबर विस्तार : -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पिछले दस दिनों में चौथी बार बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल के दाम में 2.71 रुपये की बढ़त हुई है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो वहां डिजल की कीमत 92.49 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है।
ईंधन के बढ़ते दाम से लोगों की जेब पर काफी असर
ईंधन के लगातार बढ़ते दाम से आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ रहा है। 25 मई को एक बार फिर अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत में इजाफा देखा गया। इसकी कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्ट, ऑपरेटरों, यात्रियों और अन्य क्षेत्र के व्यवसाय पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। बीते दिनों 16 मई को ईंधन की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। जानकारों का कहना है कि आए दिन पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स भी महंगे हो सकते हैं। इसके साथ ही खाने-पीने की चीजें के दाम भी बढ़ सकते हैं।
नोएडा और मुंबई में ईंधन की कीमत
आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये और 12 पैसे हो गया है, जबकि डीजल में 95 रुपये 56 पैसे की बढ़त हुई है। यहां हाई-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये 68 पैसे और प्रीमियम डीजल 101 रुपये 17 पैसे महंगा हो गया है। इसके साथ ही मायानगरी मुंबई पर नजर डालें तो यहां 25 मई को पेट्रोल की कीमत 111 रुपये 21 पैसे है। 24 मई तक यहां 108 रुपये 45 पैसे था। 6 मई तक यहां ईंधन की कीमत 103 रुपये रहा। गुजरात के गांधीनगर में पेट्रोल 102 रुपये 1 पैसे हो गया है। डीजल 98 रुपये 13 पैसे में बिक रहा है।
उत्तर प्रदेश में पहुंचा 99 के पार
उत्तर प्रदेश में 25 मई को पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे और डीजल की कीमत में 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है। इसके साथ ही लखनऊ में पेट्रोल 99 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 रुपये 64 पैसे प्रति लीटर हो गया है। इस तरह लगातार ईंधन की बढ़ती कीमतों से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि जब से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं, ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। जिससे छोटे दुकानदारों की बिक्री पर काफी असर पड़ रहा है। साथ ही जो लोग रोजना नौकरी के लिए बाहर जाते हैं, उनके लिए पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से बजट पर काफी असर पड़ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
₹10,000 करोड़ का SME Growth Fund, छोटे उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान
2026-10-07
-
क्विक कॉमर्स की रफ्तार होगी और तेज, FY31 तक 90 अरब डॉलर का बाजार!
2026-10-07
-
अमेरिकी मसाला उद्योग की मांग, भारतीय मसालों पर टैरिफ छूट रहे कायम
2026-10-07
-
बजाज फाइनेंस FD पर बढ़ा ब्याज, सीनियर सिटिजन्स को 8.15% तक रिटर्न
2026-10-07
-
RBI का संदेश: अभी ब्याज दरों में कटौती नहीं, EMI पर बढ़ सकता है बोझ
2026-10-07
-
महंगाई का वार: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, कर्ज-EMI पर बढ़ेगा बोझ
2026-10-07
-
RBI MPC से पहले बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 462 अंक फिसला
2026-10-07
-
अक्टूबर में 0.25 प्रतिशत तक ब्याज दर बढ़ने का अनुमान
2026-10-06
-
टाटा संस लिस्टिंग विवाद: ट्रस्टियों के बीच बढ़ी तकरार, समाधान पर नजर
2026-10-06
-
जीएसटी परिषद की बैठक की तारीख बदली, अब 8 अक्टूबर को होगा मंथन
2026-10-06
-
सर्विसेज सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, सितंबर में PMI तीन महीने के शिखर पर
2026-10-06
-
ग्लोबल संकेतों से चढ़ा बाजार, प्राइवेट बैंकों में जमकर खरीदारी
2026-10-06
-
अमेरिका को पछाड़ भारत का नंबर-1 LNG सप्लायर बना ओमान
2026-10-05
-
GST का अगला सुधार: कारोबार आसान, रिफंड तेज, अनुपालन होगा सरल
2026-10-05
-
फिनफ्लुएंसर के झांसे से बचें, सेबी चेयरमैन ने निवेशकों को चेताया
2026-10-05