नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए टैरिफ में वृद्धि के बावजूद भारत में कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार तेज बनी हुई है। अगस्त में भारत में नई कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनशिप (एलएलपी) के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह जानकारी कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा साझा की गई। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में करीब 20,170 कंपनियों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। यह लगातार आठवां महीना है, जब कंपनियों के पंजीकरण में वृद्धि देखी जा रही है। साथ ही, अगस्त में एलएलपी पंजीकरण में भी 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 6,939 तक पहुंच गया। यह लगातार छठा महीना है, जब एलएलपी पंजीकरण में वृद्धि हो रही है।
भारत में कंपनियों और एलएलपी के पंजीकरण में वृद्धि के पीछे सबसे बड़ा कारण देश का सकारात्मक कारोबारी माहौल और मजबूत जीडीपी ग्रोथ है। सरकार ने व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं। खासकर जीएसटी के सुधार में सरकार लगातार काम कर रही है। जीएसटी परिषद की बैठक बुधवार से शुरू हो गई है, जो 4 सितंबर तक चलेगी, जिसमें जीएसटी के दो स्तरीय टैक्स स्लैब पर चर्चा होगी। इस प्रस्तावित सुधार से करीब 150 उत्पादों पर जीएसटी दरों में कमी आ सकती है, जो छोटे और मंझले व्यापारियों के लिए सहायक साबित होगा।
नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (एनएसओ) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2025 की अवधि में भारत की रियल जीडीपी 47.89 लाख करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान अवधि की जीडीपी से 7.8 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों की विकास दर 3.7 प्रतिशत रही, जो पिछले साल की समान तिमाही की दर से काफी बेहतर है। द्वितीय क्षेत्र, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन शामिल हैं, की विकास दर 7.5 प्रतिशत रही, जबकि तृतीय क्षेत्र, जिसमें सर्विसेज को शामिल किया गया है, ने 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01