Gold silver price today: बुलियन मार्केट में लगातार तूफानी तेजी के बाद आखिरकार सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही Gold-Silver Price Crash ने निवेशकों को चौंका दिया। खासतौर पर चांदी की कीमतों में इतनी तेज गिरावट आई कि कुछ ही घंटों में इसके वायदा भाव करीब 24 हजार रुपये प्रति किलो टूट गए। वहीं सोना भी इस झटके से नहीं बच सका और 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।
सबसे पहले बात करें Silver Price Crash की, तो गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने इतिहास रच दिया था। कारोबार के दौरान चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थी। दिन के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। लेकिन शुक्रवार को जैसे ही बाजार खुला, तस्वीर पूरी तरह बदल गई। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपये की भारी गिरावट के साथ 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यह गिरावट सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि निवेशकों की उम्मीदों पर भी करारा प्रहार साबित हुई।
बुलियन मार्केट अगर चांदी के Life Time High की बात करें, तो गुरुवार को यह 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंची थी। इस स्तर से तुलना करें, तो शुक्रवार को एक ही दिन में चांदी 44,148 रुपये तक सस्ती हो गई। कमोडिटी बाजार में इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट माना जा रहा है।

चांदी के बाद Gold Rate Crash ने भी निवेशकों को झटका दिया। गुरुवार को सोना भी जबरदस्त तेजी के साथ नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था। MCX पर गोल्ड का भाव दिन के अंत में 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन शुक्रवार को 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना खुलते ही 8,862 रुपये टूट गया और सीधा 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। यह गिरावट बेहद कम समय में दर्ज की गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बुलियन मार्केट में गुरुवार को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा था। इस रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें, तो शुक्रवार को सोने की कीमत करीब 17,996 रुपये तक टूट चुकी है। यानी एक ही कारोबारी सत्र में सोने ने अपनी बड़ी तेजी गंवा दी।
अब सवाल उठता है कि आखिर इतनी बड़ी गिरावट की वजह क्या है? बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कीमती धातुएं लगातार नए हाई लेवल बना रही थीं, जिससे निवेशकों को मुनाफा वसूली का मौका मिला। इसी Profit Booking ने बाजार में भारी बिकवाली को जन्म दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर हालात में भी कुछ नरमी देखने को मिली है। हालांकि भू-राजनीतिक तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन Tariff Attack के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बातचीत के संकेत देने से बाजार की धारणा बदली है। इसका असर सीधे सोना-चांदी की सुरक्षित निवेश वाली छवि पर पड़ा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। शॉर्ट टर्म में कीमतों पर दबाव दिख सकता है, जबकि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका भी साबित हो सकती है। हालांकि निवेश से पहले जोखिम का आकलन जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
भारत की ऊर्जा क्रांति की ओर बड़ा कदम, 100% Ethanol ईंधन के इस्तेमाल को मिली मंजूरी
2026-06-14
2026-06-13
2026-06-12
90 दिनों के लिए सख्ती: Retail Petrol पंपों से थोक ईंधन खरीद पर रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम
2026-06-12
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 967 अंक उछला
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
PLI Scheme में 22 नई कंपनियां शामिल, 2,339 करोड़ के निवेश से बनेंगे 36 हजार से ज्यादा रोजगार
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
US-Iran Tension से तेल बाजार में हलचल, कच्चा तेल 1% चढ़ा; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
GeM बना सरकारी खरीद का गेमचेंजरः 10 साल में 400 करोड़ से 5 लाख करोड़ का सफर
2026-06-09