नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में भारी उथल-पुथल के बीच भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख रुपये के पार पहुंच गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित सभी प्रमुख शहरों में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत अब 10,000 रुपये प्रति ग्राम का आंकड़ा पार कर चुकी है। बुलियन मार्केट में आई तेजी से पीछे अमेरिका में राजनीतिक तनाव, वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और भारत में आने वाले अक्षय तृतीया के त्यौहार को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
बुलियन मार्केट में तेजी के पीछे अमेरिका में राजनीतिक तनाव को प्नमुख वजह माना जा रहा है। इसके अलावा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार होने की वजह से भी बुलियन मार्केट में तेजी का दौर है। अक्षय तृतीया पर सोने की बिक्री अधिक होती है, इसलिए सर्राफा कारोबारी सोने की खरीदारी जोरशोर तरीके से कर रहे हैं, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है। भारत में मंगलवार को सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,650 रुपये उछलकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, इसमें वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को शामिल करने पर सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो रही हैं।
आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक तनाव को लेकर उभरी नई चिंताओं के बीच निवेशकों की मांग बढ़ने की वजह से वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आलोचना के बाद आया है, जिससे बाजार की धारणा काफी कमजोर हुई और निवेशकों का रुझान बुलियन की ओर बढ़ गया है। अमेरिका में सोने की कीमतों को देखें, तो सोमवार की शाम को सोने का वायदा कारोबार 1.7 प्रतिशत बढ़कर 3,482.40 डॉलर पर पहुंच गया।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड