नई दिल्ली / मुंबई: भारत में इस साल फेस्टिव सीजन ने देश की अर्थव्यवस्था में एक नई ऊर्जा भर दी है। ऑटोमोबाइल, गोल्ड, सिल्वर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स में रिकॉर्ड बिक्री देखी जा रही है। जीएसटी 2.0 सुधारों और उपभोक्ताओं की सकारात्मक भावनाओं ने बाजार को मजबूती दी है।
धनतेरस के दिन सोने और चांदी की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के अनुसार, वैल्यू में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। GJC अध्यक्ष राजेश रोकड़े का कहना है कि इस बार की त्योहारी बिक्री 50,000 करोड़ से अधिक पार कर सकती है। हल्की हॉलमार्क ज्वेलरी और गोल्ड कॉइन की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा गया, वहीं पूजा संबंधित चांदी उत्पादों की मांग में 40% तक की बढ़ोतरी हुई है।
धनतेरस और दिवाली पर कार डिलीवरी शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर की जा रही है। टाटा मोटर्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अमित कामत के मुताबिक, इस अवधि में कंपनी 25,000 से अधिक वाहनों की डिलीवरी करने की योजना में है। उन्होंने इसे मजबूत मांग और GST सुधारों के संयुक्त प्रभाव का परिणाम बताया। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के सीओओ तरुण गर्ग के अनुसार, ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी इस बार लगभग 14,000 यूनिट्स की डिलीवरी की उम्मीद कर रही है, जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, पूरे भारत में इस धनतेरस पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है। अकेले ज्वेलरी सेगमेंट ने 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान दिया। वहीं, दिल्ली जैसे प्रमुख बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती मांग ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन को संभव बनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01