नई दिल्लीः देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा 15 अगस्त से शुरू की गई फास्टैग वार्षिक टोल पास योजना को पहले ही दिन जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। एनएचएआई के मुताबिक, पहले दिन शाम 7 बजे तक 1.4 लाख फास्टैग यूजर्स ने इस स्कीम के तहत वार्षिक पास खरीदे और सक्रिय किए।
केंद्र सरकार की ओर से यह योजना ‘ईज ऑफ लिविंग’ और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत, देश के 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर बिना बार-बार रिचार्ज की आवश्यकता के, वाहन चालक पूरे साल के लिए टोल टैक्स से निजात पा सकते हैं। एनएचएआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों के जीवन को सरल और तकनीक आधारित बनाने के विज़न को साकार करने हेतु, यह योजना लागू की गई है। योजना की शुरुआत के पहले ही दिन 1.39 लाख टोल लेन-देन दर्ज किए गए, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राजमार्गयात्रा ऐप और एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से सिर्फ 3,000 रुपये की एकमुश्त राशि में वार्षिक टोल पास प्राप्त किया जा सकता है, जिसकी वैधता एक वर्ष या 200 टोल क्रॉसिंग तक है। योजना फिलहाल गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू की गई है और पास दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।
यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए, हर टोल प्लाजा पर एनएचएआई ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके अलावा, 1033 हेल्पलाइन को और सशक्त करते हुए उसमें 100 से अधिक कर्मचारियों को जोड़ा गया है ताकि किसी भी तकनीकी या सेवा से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। इस पहल के जरिए एनएचएआई का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग डिजिटल और निर्बाध यात्रा का लाभ उठाएं। यह योजना न केवल टोल भुगतान को सरल बनाती है, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत करती है, जिससे देश के लॉजिस्टिक नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।
फास्टैग वार्षिक पास यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नियमित रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करते हैं। इस पास को राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेहद आसान प्रक्रिया से खरीदा जा सकता है।
यह योजना उन लाखों वाहन चालकों के लिए राहत लेकर आई है जो रोजाना टोल प्लाजा से गुजरते हैं। यह ना सिर्फ समय और पैसे की बचत करता है, बल्कि डिजिटल ट्रैफिक व्यवस्था को भी मजबूत करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा