Digital Payment UPI: भारत अपने स्वदेशी डिजिटल भुगतान सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम नागराजू ने कहा है कि सरकार की विशेष नजर पूर्वी एशिया के देशों पर है, ताकि यूपीआई को एक वैश्विक भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया जा सके।
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ग्लोबल इन्क्लूसिव फाइनेंस इंडिया समिट में बोलते हुए नागराजू ने बताया कि यूपीआई ने भारत में डिजिटल भुगतान को अभूतपूर्व गति दी है। आज देश में होने वाले कुल डिजिटल लेनदेन का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा यूपीआई के माध्यम से हो रहा है, जो इसकी लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है। भारत अब इस सफल डिजिटल मॉडल को दूसरे देशों तक ले जाने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य न केवल भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली की वैश्विक पहचान बनाना है, बल्कि विदेशों में रहने और यात्रा करने वाले भारतीयों को भी सुविधा प्रदान करना है।
वर्तमान समय में यूपीआई के जरिए 8 देशों में ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध है। इनमें भूटान, सिंगापुर, कतर, मॉरीशस, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका और फ्रांस शामिल हैं। विदेशों में यूपीआई की सुविधा मिलने से भारतीय पर्यटकों और प्रवासी नागरिकों को बड़ा लाभ हो रहा है। उन्हें नकद मुद्रा रखने या महंगे अंतरराष्ट्रीय डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ मोबाइल फोन के जरिए सुरक्षित और तेज भुगतान संभव हो जाता है। एम नागराजू ने बताया कि सरकार अब यूपीआई को और अधिक देशों में शुरू करने के लिए रणनीतिक स्तर पर काम कर रही है। खासतौर पर पूर्वी एशिया के देश भारत के डिजिटल भुगतान मॉडल में रुचि दिखा रहे हैं। इससे भारत की फिनटेक क्षमताओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी।
नागराजू ने बताया कि यूपीआई की तेजी से बढ़ती उपयोगिता के आंकड़े भी साझा किए। नागराजू के अनुसार, केवल दिसंबर 2025 में ही यूपीआई के माध्यम से 21 अरब से अधिक लेनदेन दर्ज किए गए। यह आंकड़ा बताता है कि भारत में डिजिटल भुगतान अब आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। डिजिटल भुगतान के विस्तार के पीछे एक अहम कारण प्रधानमंत्री जनधन योजना को भी माना गया। इस योजना के तहत करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले, जिससे वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली। नागराजू ने बताया कि इन खातों में जमा औसत राशि भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जो लोगों की वित्तीय स्थिति में सुधार का संकेत है। यूपीआई का संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) करता है। एनपीसीआई भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ के सहयोग से बनी संस्था है, जो देश की खुदरा भुगतान और निपटान प्रणालियों को संभालती है।
डिजिटल भुगतान के साथ-साथ डीएफएस सचिव ने देश के सूक्ष्म उद्यमों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में करोड़ों सूक्ष्म उद्यम हैं, लेकिन इनमें से बहुत कम ही मध्यम या बड़े उद्यम बन पाते हैं। अगर इन उद्यमों को बाजार तक बेहतर पहुंच, आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने के संसाधन और मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, तो वे देश की आर्थिक वृद्धि में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
सेमीकंडक्टर क्षेत्र का ‘बॉस’ बनेगा भारत, जारी हुआ 10 साल का रोडमैप
2026-05-29
2026-05-29
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, निवेशकों में सतर्कता, अमेरिका-ईरान वार्ता पर नजर
2026-05-29
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में दिखा जबरदस्त जोश, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निफ्टी 23,951
2026-05-29
Gold Silver Price Crash: चांदी में मामूली गिरावट, सोने के भी गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-05-28
लगातार दूसरे दिन फिसले सोने-चांदी के दाम, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
अनियमित भुगतान के आरोपों से हिला HDFC बैंक, शेयरों में 2% से ज्यादा गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-05-27
2026-05-27
एफआईआई की बिकवाली के बावजूद नहीं डगमगाया बाजार, घरेलू निवेशकों ने संभाली भारतीय शेयर मार्केट की कमान
2026-05-26
भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान: साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लग सकती है मुहर
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में CNG का झटका: 11 दिनों में 6 रुपए महंगी हुई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा
2026-05-26