नई दिल्लीः नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े को क्लीन चिट दे दी है। विमानन नियामक ने कहा कि एयर इंडिया के विमान और संबंधित रखरखाव सिस्टम मौजूदा सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। हमारी निगरानी में किसी भी तरह की बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई है।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद से अब तक करीब 20 से अधिक उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं। इनके पीछे की वजहें भले ही अलग-अलग रही हों, लेकिन यात्रियों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसे गंभीरता से लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए को विमानों की सुरक्षा को पुख्ता करने को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। इसीलिए एयरलाइन के बोइंग 787-8/9 बेड़े के 33 विमानों की जांच की गई है, जिसमें से चार विमानों की अलग-अलग मेंटीनेंस, रिपेयर और ऑपरेशन यानी एमआरओ सुविधाओं को लेकर बड़ी जांच की जा रही है।
इस संबंध में डीजीसीए ने कहा कि 17 जून 2025 को दोपहर 3 बजे तक, कुल 24 विमानों की आवश्यक जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इसके अलावा बुधवार को दो अतिरिक्त विमानों की जांच का काम प्रगति पर है। इनमें वर्तमान में दिल्ली में दो एओजी हैं। विमानन नियामक ने कहा कि इन दोनों विमानों की जांच सेवाक्षमता की घोषणा के बाद और सेवा में वापस आने से पहले की जाएगी।
डीजीसीए ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में बताय गया कि वर्तमान में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में प्रतिदिन 1,000 से अधिक उड़ानें संचालित की जा रही हैं। यह बैठक एयरलाइनों की परिचालन मजबूती की समीक्षा और सुरक्षा करने तथा यात्री सेवा विनियमों का निरंतर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी। डीजीसीए ने एयरलाइन को इंजीनियरिंग, ऑपरेशन, ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट्स में कोऑर्डिनेशन को मजबूत करने की सलाह दी है। इस बैठक में हवाई क्षेत्र बंद होने को लेकर विशेष रूप से ईरानी हवाई क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव की भी समीक्षा की गई है।
हवाई क्षेत्र बंद होने से फ्लाइट डायवर्जन, डिले और कैंसलेशन के कई केस सामने आए हैं, जो चिंता का विषय बन गये हैं। ऑपरेटरों को यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ समय पर संचार सुनिश्चित करने और व्यवधानों को कम करने के लिए वैकल्पिक रूटिंग रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। नियामक ने ऑपरेशनल और सेफ्टी-क्रिटिकल डिपार्टमेंट को समय पर अपडेट प्राप्त करने के लिए अधिक व्यवस्थित और रियल-टाइम डिफेक्ट रिपोर्टिंग मैकेनिज्म पर काम करने की सिफारिश की है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड