America में भारतीय मूल की महिला ने गला रेतकर बेटे को उतारा मौत के घाट
खबर सार :-
भारतीय मूल की एक महिला ने अपने बेटे के खून से अपने हाथ रंग लिए। अमेरिका में मां ने अपने बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। कैलिफोर्निया में ऑरेंज काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने कहा कि अगर महिला अपने बेटे की हत्या क
खबर विस्तार : -
कैलीफोर्नियाः भारतीय मूल की एक महिला ने अपने बेटे के खून से अपने हाथ रंग लिए। अमेरिका में मां ने अपने बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। कैलिफोर्निया में ऑरेंज काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने कहा कि अगर महिला अपने बेटे की हत्या की दोषी पाई जाती है तो उसे अधिकतम 26 साल की सजा हो सकती है। कैलिफोर्निया में रहने वाली भारतीय मूल की महिला सरिता रामराजू (48) का अपने पति प्रकाश राजू से 2018 में तलाक हो गया था।
कानूनी लड़ाई में पिता को मिली बेटे की कस्टडी
कानूनी लड़ाई के दौरान 11 साल के बेटे की कस्टडी पिता को सौंप दी गई, लेकिन मां सरिता को अपने बेटे से मिलने की इजाजत दी गई। हाल ही में सरिता अपने बेटे के साथ डिज्नीलैंड गई थी। एनबीसी लॉस एंजिल्स चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सरिता ने 19 मार्च को अपने बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी ऑरेंज काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टॉड स्पिट्जर ने कहा कि बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह माता-पिता की गोद में होती है। लेकिन उसे गले लगाने के बजाय, महिला ने उसका गला काट दिया।
कमरे में मिला बड़ा चाकू
महिला के कमरे के अंदर एक बड़ा रसोई का चाकू मिला, जिसे एक दिन पहले खरीदा गया था। रामाराजू को गुरुवार को एक अज्ञात पदार्थ लेने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और लड़के की चाकू घोंपकर हत्या करने के संदेह में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ऑरेंज काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टॉड स्पिट्जर ने कहा, "एक बच्चे का जीवन दो ऐसे माता-पिता के बीच संतुलित नहीं होना चाहिए, जिनका एक-दूसरे के प्रति गुस्सा उनके बच्चे के प्रति प्यार से अधिक हो।" "गुस्सा आपको यह भूला देता है कि आप किससे प्यार करते हैं और आप किसके लिए जिम्मेदार हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30