Washington firing: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना बुधवार रात एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने सड़क पर हुई। फिलहाल गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात वॉशिंगटन डीसी के यहूदी संग्रहालय में एक कार्यक्रम चल रहा था। यह कार्यक्रम अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा आयोजित किया गया था। तभी बाहर एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। एफबीआई की संयुक्त आतंकवाद टास्क फोर्स अब इस घटना की जांच कर रही है।
उधर राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने इस हमले की निंदा की है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसने 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए। यह जानकारी वाशिंगटन पुलिस प्रमुख की ओर से मिली है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने गोलीबारी को यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राजनयिकों और यहूदी समुदाय को नुकसान पहुंचाना लाल रेखा पार करने जैसा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि अमेरिकी अधिकारी इस आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
अमेरिकी यहूदी समिति के सीईओ टेड ड्यूश ने कहा कि उनके संगठन ने बुधवार शाम को संग्रहालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। कार्यक्रम स्थल के बाहर हिंसा की यह एक अकल्पनीय घटना है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली