Vietnam Boat Accident: फु क्वोक के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत
खबर सार :-
वियतनाम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक स्पीडबोट हादसे में 15 भारतीयों पर्यटकों के मौत की खबर सामने आई है। बोट में कुल 36 पर्यटक सवार थे।
खबर विस्तार : -
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में 11 जुलाई को एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 15 भारतीयों पर्यटकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोट में कुल 36 लोग सवार थे, जिसमें से 32 भारतीय बताए जा रहे हैं। हादसा फु क्वोक द्वीप के पास हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह हुआ। आईलैंड के पास भारतीय दूतावास टूरिस्ट को ले जा रही नाव अचानक पलट गई, जिससे यह हादसा हो गया।
वियतनाम में स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत
वियतनाम में शनिवार 11 जुलाई सुबह करीब करीब साढ़े 10 बजे के समय एक स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा फु क्वोक के होन में रुट न्गोई को पास हुआ। इस बोट में कुल 36 लोग सवार थे, जिसमें से 32 भारतीय थे। इसमें 4 वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। इस घटना में 15 से अधिक भारतीयों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक होन में रुट नाम की जगह से पर्यटकों से भरे बोट को लेकर एन थॉई पोर्ट की ओर जा रही थी। फु क्वोक एयरपोर्ट से करीब 25 किमी दूर होन में रुट न्गवाई के पास पलट गई। बोट में सवार सभी लोग समंदर में गिर गए। एक भारतीय दूतावास ने अपने एक्स पर लिखा, एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। स्थानीय अधिकारियों की ओर खोज और बचाव अभियान जारी है और घटना के सटीक जानकारी जुटाए जा रहे हैं।
अभी भी बचाव अभियान जारी
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक वियतनाम फु क्वोक द्वीरके पास टूरिस्ट स्पीडबोट पलटने से 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी द्वारा संचालित AG-26751 नाम की इस बोट में 32 भारतीय टूरिस्ट के साथ 4 वियतनाम क्रू मेंबर थे। उनका मानना है कि कैप्टन काफी अनुभवी था। फिलहाल इस घटना के बारे में बारीकी से जांच की जी रही है और हादसा होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बचाव अभियान अब भी जारी है।
कंट्रोल रुम ने जारी किए संपर्क नंबर
इस हादसे में मरने और लापता होने वाले लोगों के बारे में पता लगाने के लिए कंट्रोल रुम ने +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 नंबर जारी किया है, जिसके माध्यम से अपने परिजनों के बारे में पता लगाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश आपका संपर्क नहीं हो पा रहा है तो आप हनोई वाले दूसरे कंट्रोल रुम नंबर +84 91 308 9165 पर संपर्क कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02