यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप ने ईरान को दी बड़े स्ट्राइक की धमकी, तेहरान के करीब पहुंच रहा अमेरिका का घातक युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन
खबर सार :-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़े स्ट्राइक की धमकी दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि इस बार का हमला पिछली बार से भी बड़ा होगा। अमेरिका ने हिंद महासागर में घातक युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को भी उतार दिया है। यह ईरान के खिलाफ संभावित ऑपरेशन में मदद करेगा। यूएस की सेना इस इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम भी भेज रहा है। जिससे ईरानी हमले से यूएस फोर्स को बचाया जा सके।
खबर विस्तार : -
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से बड़े स्ट्राइक की धमकी दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि इस बार का हमला पिछली बार से भी बड़ा होगा। अमेरिका ने हिंद महासागर में घातक यूएसएस अब्राहम लिंकन को उतारा है, जो ईरान के करीब पहुंच रहा है।
ईरान के खिलाफ संभावित ऑपरेशन में मदद करेगा यूएसएस अब्राहम लिंकन
अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप सोमवार को हिंद महासागर में दाखिल हुआ और ईरान के करीब जा रहा है। यह ईरान के खिलाफ किसी भी संभावित ऑपरेशन में मदद कर सकता है, चाहे वह हमलों में मदद करना हो या ईरान के संभावित जवाबी हमले से क्षेत्रीय सहयोगियों की रक्षा करना हो।
अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका और ईरान इस महीने की शुरुआत में मैसेज का लेन-देन कर रहे थे, जिसमें ओमानी डिप्लोमैट्स के जरिए और ट्रंप के विदेशी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच मैसेज का लेन-देन शामिल था।
ज्यादा थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर रहा अमेरिका
इस बातचीत में अमेरिकी हमले को रोकने के लिए एक संभावित मीटिंग के बारे में बात हो रही थी। दरअसल, यह उस अमेरिकी हमले की बात हो रही है, जिसकी धमकी ट्रंप प्रदर्शनकारियों की मौत के जवाब में दे रहे थे। ट्रंप ने हाल के दिनों में सैन्य कार्रवाई की अपनी धमकियां बढ़ा दी हैं।
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यूएस की सेना इस इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम भेज रही है, जिसमें एक्स्ट्रा पैट्रियट बैटरी भी शामिल हैं, ताकि वहां मौजूद यूएस फोर्स को ईरान के संभावित जवाबी हमले से बचाया जा सके। अमेरिकी मीडिया ने कई सोर्स के हवाले से बताया कि अमेरिका इस इलाके में एक या ज्यादा थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी तैनात किया है।
मिडिल ईस्ट में कई दिनों की एयर एक्सरसाइज करने वाली है अमेरिकी एयर फोर्स
इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एएफसीईएनटी कमांडर और कंबाइंड फोर्सेज एयर कंपोनेंट कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डेरेक फ्रांस ने एक बयान में कहा, "अमेरिकी एयर फोर्स मिडिल ईस्ट में कई दिनों की एयर एक्सरसाइज करने वाली है, जिससे एयरमैन यह साबित कर सकेंगे कि वे मुश्किल हालात में भी सुरक्षित, सही तरीके से और अपने पार्टनर्स के साथ बेहतर तालमेल के जरिए काम को अंजाम दे सकते हैं। दूसरी ओर ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर चेतावनी दे दी है कि फ्लीट ईरान की तरफ बढ़ रहा है। इसे अब्राहम लिंकन लीड कर रहा है, जो बहुत तेजी से, बहुत ताकत और मकसद के साथ आगे बढ़ रहा है।
विश्व के सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक है यूएसएस अब्राहम लिंकन
यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन-72) निमित्ज़ श्रेणी का विमानवाहक पोत है, जो विश्व के सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक है। यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत है जो एक तैरते हुए हवाई अड्डे के रूप में कार्य करता है और लड़ाकू जेट, हमलावर विमान और हेलीकॉप्टर सहित 80 से अधिक विमानों को ले जाने में सक्षम है।
हाल के हफ़्तों में अमेरिकी विमानवाहक पोत 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' की चर्चा सबसे ज़्यादा हो रही है। यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत 1989 में अमेरिकी नौसेना में शामिल हुआ था और इसे अमेरिका के सबसे बड़े और अत्याधुनिक विमानवाहक पोतों में से एक माना जाता है। निमित्ज़ श्रेणी ऊर्जा संचालित सुपरकैरियर्स (विमानवाहक पोतों) की एक श्रृंखला है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01
-
नेपाल त्रासदी: परिजनों को देने से पहले शवों का होगा डीएनए-पोस्टमॉर्टम
2026-09-01
-
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व के ब्याज में वृद्धि की संभावना का विरोध
2026-09-01
-
Iran US War: ईरान ने जॉर्डन से UAE तक अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम समझौता ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा
2026-08-31
-
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
2026-08-30
-
नेपाल त्रासदी ! मृतकों की संख्या 734 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
2026-08-30
-
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
2026-08-30
-
नेपाल से लौटे नागपुर, 106 में से 4 टूरिस्ट का दर्द छलका, कहा, सरकार ने बचा लिया
2026-08-29
-
नेपाल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 616 शव बरामद, सैकड़ों लापता
2026-08-29
-
Nepal Flood: भोटेकोशी में बढ़ा जलस्तर, त्रिशूली तट पर हाई अलर्ट जारी
2026-08-28
-
नेपाल में 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सभी तमिलनाडु के रहने वाले
2026-08-27
-
धू-धू कर जल रहे अल्जीरिया के जंगल, 12 लोगों की मौत
2026-08-27
-
नेपाल में राहत-बचाव कार्य तेज, 21 भारतीयों समेत 123 लोगों का रेस्क्यू
2026-08-27
-
Trump ने शुल्क घटाकर तीन लाख टन तक बढ़ाया Beef Import Quota
2026-08-27