ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ : ट्रंप
खबर सार :-
अमेरिका और ईरान के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं। इस बीच यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है। ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर अमेरिका के साथ व्यापार करने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले उत्पादों पर 75 प्रतिशत तक टैरिफ लग सकता है। इससे भारतीय कारोबारियों, उद्योगों पर बुरा असर पड़ सकता है।
खबर विस्तार : -
वाशिंगटन : अमेरिका ईरान और उसके साथ व्यापार करने वाले देशों के प्रति सख्त रुख अपना रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि जो देश ईरान के साथ कारोबार करेंगे, उन पर अमेरिका के साथ व्यापार करने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। भारत के लिए इसका मतलब यह है कि अमेरिका को निर्यात होने वाले भारतीय उत्पादों पर कुल मिलाकर 75 प्रतिशत तक शुल्क लग सकता है। इससे भारतीय कारोबारियों और उद्योगों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।
ईरान से बातचीत के रास्ते और सैन्य विकल्प दोनों तैयार
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "तुरंत प्रभाव से, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार करने वाला कोई भी देश संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ किए जा रहे किसी भी और सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत का टैरिफ देगा। "यह आदेश अंतिम और निर्णायक है।" "इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! हालांकि, इस बयान में यह साफ नहीं किया गया कि यह शुल्क किन क्षेत्रों पर और किस तरह लागू होगा।
इससे पहले दिन में, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका एक तरफ ईरान से बातचीत के रास्ते खुले रखना चाहता है, तो दूसरी तरफ जरूरत पड़ने पर सैन्य विकल्प भी तैयार रखेगा। ईरान के भीतर जारी विरोध प्रदर्शन और पर्दे के पीछे चल रही बातचीत से तेहरान के रुख में कुछ बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति की प्राथमिकता हिंसा को रोकना है और साथ ही ईरान के अधिकारियों की ओर से आ रहे निजी संदेशों का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति नहीं चाहते कि तेहरान की सड़कों पर लोगों की जान जाए, लेकिन दुर्भाग्य से फिलहाल ऐसा होते हुए देखा जा रहा है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका अब भी ईरान के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग कर रहा है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट शर्त नहीं बताई। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि राष्ट्रपति जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
अमेरिका की पहली पसंद है कूटनीति
इसके साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका की पहली पसंद हमेशा कूटनीति ही है। उनका कहना था कि ईरान सरकार जो बातें सार्वजनिक रूप से कह रही है, वे उन निजी संदेशों से अलग हैं जो अमेरिका को मिल रहे हैं, और राष्ट्रपति उन संदेशों पर गौर करना चाहते हैं।
ईरान कूटनीति में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं स्टीव विटकॉफ
लेविट ने कहा कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरान कूटनीति में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं समझती हूं कि स्टीव विटकॉफ ईरान के साथ डिप्लोमेसी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका में बने रहेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अच्छी तरह जानता है कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी जरूरत पड़ने पर सख्त फैसले ले चुके हैं और आगे भी ऐसा कर सकते हैं। यह सभी बयान ऐसे समय में आए हैं, जब ईरान में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अमेरिका की ईरान नीति पर एक बार फिर गहन नजर डाली जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01
-
नेपाल त्रासदी: परिजनों को देने से पहले शवों का होगा डीएनए-पोस्टमॉर्टम
2026-09-01
-
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व के ब्याज में वृद्धि की संभावना का विरोध
2026-09-01
-
Iran US War: ईरान ने जॉर्डन से UAE तक अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम समझौता ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा
2026-08-31
-
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
2026-08-30
-
नेपाल त्रासदी ! मृतकों की संख्या 734 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
2026-08-30
-
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
2026-08-30
-
नेपाल से लौटे नागपुर, 106 में से 4 टूरिस्ट का दर्द छलका, कहा, सरकार ने बचा लिया
2026-08-29
-
नेपाल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 616 शव बरामद, सैकड़ों लापता
2026-08-29
-
Nepal Flood: भोटेकोशी में बढ़ा जलस्तर, त्रिशूली तट पर हाई अलर्ट जारी
2026-08-28
-
नेपाल में 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सभी तमिलनाडु के रहने वाले
2026-08-27
-
धू-धू कर जल रहे अल्जीरिया के जंगल, 12 लोगों की मौत
2026-08-27
-
नेपाल में राहत-बचाव कार्य तेज, 21 भारतीयों समेत 123 लोगों का रेस्क्यू
2026-08-27
-
Trump ने शुल्क घटाकर तीन लाख टन तक बढ़ाया Beef Import Quota
2026-08-27