लंदन, ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित इंडिया हाउस में मंगलवार को आयोजित ’भारत समुद्री निवेश सम्मेलन 2025’ के दौरान भारत के समुद्री क्षेत्र में हो रहे रणनीतिक विकास और अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया और वैश्विक निवेशकों से इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जहाज़रानी महानिदेशालय के मुख्य जहाज़ सर्वेक्षक (स्वतंत्र प्रभार) प्रदीप सुधाकर ने भारत सरकार की समुद्री परिवहन से जुड़ी पहलों, जहाज निर्माण वित्तीय सहायता नीति (एसबीएफएपी)2.0 के तहत किए जा रहे कामों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारत टिकाऊ जहाज निर्माण और पर्यावरण के अनुकूल जहाज रिसाइकिलिंग में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक एक्सहैंडल पर साझा की गई। सम्मेलन के दौरान सुधाकर ने बताया कि भारत की नई समुद्री नीति देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में देश को मजबूत बनाने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि एसबीएफएपी 2.0 नीति के माध्यम से भारत सरकार जहाज निर्माण उद्योग को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, जिससे घरेलू शिपयार्ड्स को प्रोत्साहन मिल रहा है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने नीति के तहत किए गए नीतिगत सुधारों, क्षमता निर्माण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि इन पहलों का लक्ष्य न केवल देश की समुद्री क्षमता को सशक्त बनाना है, बल्कि हरित और सतत विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाना है। इस अवसर पर उन्होंने भारत को एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य बताते हुए वैश्विक निवेशकों को भारतीय समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली