एप्पल-गूगल साझेदारी की एलन मस्क ने की कड़ी आलोचना, शक्ति का अनुचित केंद्रीकरण बताया
खबर सार :-
टेस्ला के सीईओ और एआई फर्म एक्सएआई के संस्थापक एलन मस्क ने एप्पल-गूगल साझेदारी की कड़ी आलोचना की है। एलन मस्क ने इसे गूगल के हाथों में शक्ति का अनुचित केंद्रीकरण बताया है। यह विवाद ग्रोक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना के बाद सामने आया है। इसे इंडोनेशिया, मलेशिया समेत कई देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरोप है कि एआई ने बिना अनुमति के आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीरें बनाई थीं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : टेस्ला के सीईओ और एआई फर्म एक्सएआई के संस्थापक एलन मस्क ने मंगलवार को एप्पल के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें अगली पीढ़ी के सिरी और एप्पल फाउंडेशन मॉडल के लिए गूगल के जेमिनी मॉडल को अपनाने की बात कही गई है।
एलन मस्क ने इसे गूगल के हाथों में शक्ति का अनुचित केंद्रीकरण बताया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह टिप्पणी तब की, जब गूगल ने यह पुष्टि की कि एप्पल के साथ बहुवर्षीय साझेदारी के तहत गूगल के जेमिनी एआई मॉडल और क्लाउड तकनीक का इस्तेमाल एप्पल की एआई सुविधाओं में किया जाएगा।
एप्पल का गूगल को एआई देना, ताकत का गलत बंटवारा
एलन मस्क ने कहा कि गूगल के पास पहले से ही एंड्रॉयड मोबाइल सिस्टम और क्रोम ब्राउजर जैसे बड़े प्लेटफॉर्म हैं। ऐसे में एप्पल का एआई भी गूगल को देना, ताकत का गलत बंटवारा है और इससे एक ही कंपनी बहुत मजबूत हो जाती है। यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब एप्पल अपनी एआई तकनीक को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं गूगल पर अमेरिका और दूसरे देशों में एकाधिकार को लेकर जांच चल रही है, खासकर सर्च, एडवरटाइजिंग और ब्राउजर के क्षेत्र में।
एप्पल और ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा कर चुकी है एक्सएआई
एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई पहले ही एप्पल और ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा कर चुकी है। यह मुकदमा सिरी में चैटजीपीटी को जोड़ने को लेकर है। मस्क का आरोप है कि एप्पल के ऐप स्टोर के तौर-तरीके उनकी एआई सेवा ग्रोक जैसे प्रतिद्वंद्वियों के लिए नुकसानदायक है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला अदालत में आगे बढ़ रहा है।
यह विवाद ग्रोक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना के बाद सामने आया है, जिसे इंडोनेशिया और मलेशिया सहित कई देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरोप है कि इस एआई ने बिना अनुमति के आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें बनाई थीं, जिनमें नाबालिगों से जुड़ा कंटेंट भी शामिल था।
गूगल ने जेमिनी एआई से जुड़ी कई नई सुविधाओं की घोषणा की
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी एक्स कॉर्प के खिलाफ कार्रवाई की। मंत्रालय ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने में कंपनी नाकाम रही। हाल ही में गूगल ने जेमिनी एआई से जुड़ी कई नई सुविधाओं की घोषणा की है। इनमें एआई इनबॉक्स जैसी सेवाएं शामिल हैं, जो यूजर्स को बेहतर और निजी जानकारी देने में मदद करेंगी। ये सुविधाएं फिलहाल अमेरिका में कुछ यूजर्स के लिए शुरू की गई हैं।
20 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है एक्सएआई
इस महीने की शुरुआत में एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई ने बताया कि उसने 20 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इस निवेश में एनवीडिया, वेलर इक्विटी पार्टनर्स और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सएआई हर महीने लगभग 1 अरब डॉलर खर्च कर रही है। एलन मस्क ने पहले बताया था कि उनकी कंपनी अमेरिका के मेम्फिस में अपने डाटा सेंटर की क्षमता को करीब 2 गीगावाट तक बढ़ा रही है, ताकि एआई की क्षमता और बढ़ाई जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01
-
नेपाल त्रासदी: परिजनों को देने से पहले शवों का होगा डीएनए-पोस्टमॉर्टम
2026-09-01
-
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व के ब्याज में वृद्धि की संभावना का विरोध
2026-09-01
-
Iran US War: ईरान ने जॉर्डन से UAE तक अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम समझौता ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा
2026-08-31
-
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
2026-08-30
-
नेपाल त्रासदी ! मृतकों की संख्या 734 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
2026-08-30
-
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
2026-08-30
-
नेपाल से लौटे नागपुर, 106 में से 4 टूरिस्ट का दर्द छलका, कहा, सरकार ने बचा लिया
2026-08-29
-
नेपाल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 616 शव बरामद, सैकड़ों लापता
2026-08-29
-
Nepal Flood: भोटेकोशी में बढ़ा जलस्तर, त्रिशूली तट पर हाई अलर्ट जारी
2026-08-28
-
नेपाल में 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सभी तमिलनाडु के रहने वाले
2026-08-27
-
धू-धू कर जल रहे अल्जीरिया के जंगल, 12 लोगों की मौत
2026-08-27
-
नेपाल में राहत-बचाव कार्य तेज, 21 भारतीयों समेत 123 लोगों का रेस्क्यू
2026-08-27
-
Trump ने शुल्क घटाकर तीन लाख टन तक बढ़ाया Beef Import Quota
2026-08-27