Solar Storm Earth : वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक सौर तूफान धरती की ओर बढ़ रहा है, जो करीब 14,300 साल पहले आए सबसे शक्तिशाली सौर तूफान जैसी तबाही मचा सकता है। फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने पेड़ों के जीवाश्म छल्लों का अध्ययन कर इस प्राचीन तूफान की खोज की है, जिसने पृथ्वी पर तबाह करने वाली ऊर्जा छोड़ी थी।
सूरज से निकलने वाली तेज ऊर्जा और आवेशित कण, जिन्हें प्रोटॉन कहा जाता है, जब धरती के वायुमंडल से टकराते हैं तो सौर तूफान बनता है। ये कण धरती के चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित करते हैं और पेड़ों के छल्लों में रेडियोकार्बन की मात्रा बढ़ा देते हैं। वैज्ञानिक इसी रेडियोकार्बन की मात्रा के आधार पर इस प्रकार के तूफानों का अध्ययन करते हैं।
वैज्ञानिकों ने पाया कि 12,350 ईसा पूर्व, यानी करीब 14,300 साल पहले एक ऐसा सौर तूफान आया था, जिसने 2003 के हेलोवीन सौर तूफान की तुलना में 500 गुना अधिक ऊर्जा पृथ्वी पर छोड़ी थी। यह तूफान तब के पांच बड़े सौर तूफानों में सबसे शक्तिशाली था और इतिहास में दर्ज 775 ईस्वी के तूफान से भी 18 प्रतिशत अधिक प्रभावशाली था।
आज की दुनिया पूरी तरह संचार प्रणाली, सैटेलाइट और बिजली ग्रिड पर निर्भर हो गई है। ऐसे में अगर 14,300 साल पहले आए जैसे किसी शक्तिशाली सौर तूफान का पुनः आना होता है, तो इसका प्रभाव विनाशकारी साबित हो सकता है। इतिहास में 1859 के कैरिंगटन तूफान ने टेलीग्राफ तारों को जला दिया था, जबकि 2003 और 2024 के सौर तूफानों ने सैटेलाइट सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचाया था। अगर भविष्य में ऐसा कोई शक्तिशाली सौर तूफान आए तो इंटरनेट, बिजली और संचार सेवाएं ठप हो सकती हैं। वैज्ञानिक इस खतरे को भांपते हुए ऐसे उपायों पर काम कर रहे हैं, जिससे हमारी आधुनिक तकनीक सुरक्षित रह सके।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली