Rahul Gandhi In Germany : राहुल गांधी ने जर्मनी में भारत की चुनावी मशीनरी पर उठाए सवाल, बीजेपी ने की कड़ी आलोचना
खबर सार :-
Rahul Gandhi In Germany : राहुल गांधी ने जर्मनी में भारतीय चुनावी मशीनरी पर सवाल उठाए और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर राहुल गांधी के बर्लिन भाषण और बीजेपी की प्रतिक्रिया पर।
खबर विस्तार : -
Rahul Gandhi In Germany : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की चुनावी मशीनरी पर गंभीर सवाल उठाए। गांधी ने भारत में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया है। राहुल गांधी ने भाजपा की कार्यशैली को तानाशाही से जोड़ते हुए दावा किया कि देश के संस्थानों को “हथियार” बना लिया गया है।
Rahul Gandhi In Germany : राहुल गांधी का बयान
हर्टी स्कूल में आयोजित एक संवाद सत्र में, राहुल ने कहा कि हमारे संस्थागत ढांचे पर थोक में कब्जा किया गया है। देश के संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं, खुफिया एजेंसियों, ईडी और सीबीआई को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हथियार बना दिया गया है। राहुल ने यह भी दावा किया कि ईडी और सीबीआई के पास भाजपा के खिलाफ एक भी मामला नहीं है और ज्यादातर मामलों में विपक्षी दलों को ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के दृष्टिकोण में अंतर को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संस्थाओं का सम्मान किया, लेकिन भाजपा इन्हें अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है।
Rahul Gandhi In Germany : चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल
राहुल गांधी ने भारतीय चुनावों की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव निष्पक्ष नहीं थे। राहुल ने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट एंट्री जैसी समस्याओं पर जवाब मांगा, लेकिन किसी प्रकार का उत्तर नहीं मिलने की बात की।
Rahul Gandhi In Germany : दृष्टिकोण और आर्थिक नीतियों की आलोचना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा की भी आलोचना की और कहा कि यह दृष्टिकोण देश में बड़े तनाव और विभाजन को जन्म देगा। उन्होंने भाजपा-आरएसएस के दक्षिणपंथी दृष्टिकोण को भी चुनौती दी और इसे गतिरोध की ओर बढ़ने वाला बताया। इसके अलावा, उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों, विशेष रूप से नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। अंबानी-अडानी जैसे बड़े कारोबारी इस स्थिति से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इसे टैक्स टेररिज्म का हिस्सा बताया और आरोप लगाया कि इससे एकाधिकार की स्थिति मजबूत हो रही है।
Rahul Gandhi In Germany : राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा
राहुल गांधी पिछले सप्ताह पांच दिवसीय जर्मनी यात्रा पर थे, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और जर्मन नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बर्लिन में उप-चांसलर लार्स क्लिंगबेल और पूर्व चांसलर ओलाफ शोल्ज से बातचीत की और बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री का दौरा किया, जहां भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के बारे में चर्चा हुई। यह यात्रा राहुल गांधी की विदेशों में भारतीय राजनीति पर टिप्पणियां देने की श्रृंखला का हिस्सा थी।
Rahul Gandhi In Germany : भाजपा की प्रतिक्रिया
भाजपा ने राहुल गांधी के बयानों की तीखी आलोचना की। भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उन्हें भारत विरोधी करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने वैचारिक संरक्षक जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भंडारी ने सवाल उठाया कि क्या कोई व्यक्ति जो सचमुच भारत से प्यार करता है, वह देश को असफल होते देखना चाहेगा। राहुल गांधी का यह बयान भारतीय राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर सकता है। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए गए सवाल और सरकार की आलोचना ने राजनीति में ताजगी तो दी है, लेकिन बीजेपी इसे देश विरोधी गतिविधि मानते हुए तीखा हमला कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01
-
नेपाल त्रासदी: परिजनों को देने से पहले शवों का होगा डीएनए-पोस्टमॉर्टम
2026-09-01
-
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व के ब्याज में वृद्धि की संभावना का विरोध
2026-09-01
-
Iran US War: ईरान ने जॉर्डन से UAE तक अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम समझौता ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा
2026-08-31
-
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
2026-08-30
-
नेपाल त्रासदी ! मृतकों की संख्या 734 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
2026-08-30
-
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
2026-08-30
-
नेपाल से लौटे नागपुर, 106 में से 4 टूरिस्ट का दर्द छलका, कहा, सरकार ने बचा लिया
2026-08-29
-
नेपाल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 616 शव बरामद, सैकड़ों लापता
2026-08-29
-
Nepal Flood: भोटेकोशी में बढ़ा जलस्तर, त्रिशूली तट पर हाई अलर्ट जारी
2026-08-28
-
नेपाल में 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सभी तमिलनाडु के रहने वाले
2026-08-27
-
धू-धू कर जल रहे अल्जीरिया के जंगल, 12 लोगों की मौत
2026-08-27
-
नेपाल में राहत-बचाव कार्य तेज, 21 भारतीयों समेत 123 लोगों का रेस्क्यू
2026-08-27
-
Trump ने शुल्क घटाकर तीन लाख टन तक बढ़ाया Beef Import Quota
2026-08-27