पूर्बांचल प्लॉट स्कैम: हसीना को पांच साल की सजा, रेहाना-ट्यूलिप भी दोषी
खबर सार :-
बांग्लादेश की विशेष अदालत ने पूर्बांचल प्लॉट घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन रेहाना और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक को दोषी ठहराया। भ्रष्टाचार और रुतबे के दुरुपयोग के आरोपों में तीनों को जेल और जुर्माने की सजा मिली। देश छोड़ चुकी हसीना के खिलाफ लगातार मामले गहराते जा रहे हैं। यह फैसला बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
खबर विस्तार : -
Purbanchal Plot Scam: बांग्लादेश की कोर्ट ने शेख हसीना को कथित गैर-कानूनी आवंटन से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में 5 साल कैद की सजा सुनाई है। शेख हसीना के साथ सह आरोपी बहन शेख रेहाना को 7 और रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दीक को 2 साल कैद का फरमान सुनाया है। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी। यह फैसला तीनों की गैर-मौजूदगी में सुनाया गया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, हसीना की बहन शेख रेहाना, और ट्यूलिप कोर्ट में मौजूद नहीं थीं।
ग़ैर-क़ानूनी प्लॉट आवंटन में बड़ा फैसला, तीनों पर जुर्माना
'द डेली स्टार' ने बताया, सोमवार को ढाका स्पेशल जज कोर्ट-4 के जज रोबिउल आलम ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीनों पर 1-1 लाख टका (बांग्लादेशी मुद्रा) का जुर्माना भी लगाया और उन्हें नियम तोड़ने पर छह महीने और जेल में बिताने का आदेश दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरएजेयूके पूर्बांचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में 10 कट्ठा प्लॉट के आवंटन में गड़बड़ी को लेकर कुल 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
हसीना का संकट बढ़ाः 'इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल' सुना चुका है मौत की सजा
हसीना को पहले ही बांग्लादेश का 'इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल' मौत की सजा सुना चुका है। उन्हें मानवता के विरुद्ध अपराध का दोषी माना गया था। इस फैसले के दौरान भी वो कोर्ट में मौजूद नहीं थीं। हसीना अगस्त 2024 में अपनी सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान देश छोड़कर चली गई थीं। पिछले हफ्ते वो एक अन्य भ्रष्टाचार मामले में भी दोषी ठहराई गईं और उन्हें 21 साल कैद की सजा सुनाई गई। दलील दी गई कि हसीना ने अपने परिजनों संग मिलकर रुतबे का बेजा इस्तेमाल किया। जमीन को सियासी असर और वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से गैर-कानूनी तरीके से वितरित किया गया था, और तीन ताकतवर आरोपियों पर हसीना के प्रधानमंत्री रहने के दौरान लगभग 1,264 स्क्वायर मीटर का प्लॉट हासिल करने के लिए अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
17 आरोपियों के खिलाफ केस, फैसले के वक्त कोर्ट में मौजूद नहीं थीं हसीना-रेहाना-ट्यूलिप
जब फैसला सुनाया गया तो 17 आरोपियों में से ज्यादातर कोर्ट में मौजूद नहीं थे, सिद्दीक, जिन्होंने हसीना के साथ अपने वित्तीय रिश्तों की जांच के बाद जनवरी में मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पहले इन आरोपों को “पॉलिटिकली मोटिवेटेड” (राजनीति से प्रेरित) बताकर खारिज कर दिया था। ट्यूलिप ब्रिटिश सांसद हैं और शेख हसीना की बहन रेहाना की बेटी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल में बाढ़ के कारणों का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, समिति गठित
2026-09-16
-
अवामी लीग के 7 लोगों को मौत की सजा, पार्टी का आरोप.अदालतें बनी हैं बंधक
2026-09-16
-
पड़ोसी देशों तक जाएगी भारतीय रेल, पूर्वोत्तर रेलवे बढ़ा रहा नेटवर्क
2026-09-15
-
243 यात्रियों का जहाज इंडोनेशिया के जावा सागर में खोया
2026-09-13
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: ’सौदागर‘ नहीं .‘दोस्त’ चाहिए!
2026-09-12
-
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति
2026-09-11
-
कांगो में 27 बच्चों की जलकर मौत, 300 घर राख
2026-09-11
-
बांग्लादेशः नहीं रहीं चिन्मय कृष्ण दास की मां, कोर्ट से नहीं मिली पैरोल
2026-09-10
-
नेपाल में LPG संकट, 3,000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; मंत्री का इस्तीफा
2026-09-10
-
मिडटर्म चुनाव का परिणाम तय करेगा डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे का भविष्य
2026-09-10
-
इजरायल ने दिया यरुशलम में ब्रिटिश दूतावास बंद करने का आदेश
2026-09-09
-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट
2026-09-09
-
ईरान का जोरदार पलटवार, जॉर्डन में US बेस पर दागी मिसाइलें
2026-09-09
-
कांगो में इबोला बेकाबू, संक्रमण के बदलते पैटर्न ने बढ़ाई WHO की चिंता
2026-09-09
-
दक्षिण कोरिया ने परमाणु पनडुब्बी विकसित करने की दिशा में उठाया कदम
2026-09-08