40 वर्षों बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का पहला न्यूजीलैंड दौरा, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद पीएम मोदी के दौरे से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई दिशा, प्रवासी भारतीयों के लिए 'गर्व का क्षण'
खबर सार :-
पीएम नरेंद्र मोदी का न्यूजीलैंड दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है। मुक्त व्यापार समझौता होने के बाद पीएम का दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। एफटीए के न्यूजीलैंड फल, सीफूड, और कृषि से जुड़ी वस्तुएं निर्यात कर सकता है। पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में इस दौरे को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है।
खबर विस्तार : -
ऑकलैंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया के बाद न्यूजीलैंड दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। पिछले 40 वर्षों में भारत के किसी प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह पहला दौरा होगा। ऐसे में पीएम मोदी का 40 वर्षों बाद हो रहा यह दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा। बीते दिनों ही भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने के बाद पीएम का यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। पीएम मोदी के स्वागत को लेकर न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरे को लेकर भारतीय मूल के लोग पीएम मोदी और भारत के प्रति अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
भारतीय समुदाय को पीएम की यात्रा का बेसब्री से इंतजार
भारतीय मूल की एक महिला ने प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा को गर्व का क्षण बताया। कहा कि इससे पिछली बार भी जब पीएम मोदी आस्ट्रेलिया आए थे तो हमें उम्मीद थी शायद वह न्यूजीलैंड का भी दौरा करें, लेकिन तब संभव नहीं हो सका। इस बार उनका यहां आना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मैं और यहां मौजूद भारतीय समुदाय से जुड़े लोग उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहादुर सिंह कूका ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां हमारे बीच आ रहे हैं।
यह हमारे लिए बहुत ही ज्यादा खुशी की बात है। यहां मौजूद भारतीय समुदाय को पीएम की यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। हम चाहते हैं कि भारत सरकार और न्यूजीलैंड सरकार में संबंध और मजबूत हों। दोनों देशों में अच्छे संबंध का फायदा यहां मौजूद हर भारतीय को होता है। हम तो चाहते हैं कि इस तरह के अच्छे संबंध हमेशा बने रहें। पीएम मोदी के आने से यहां मौजूद भारतीयों का पक्ष मजबूत होता है।
एफटीए के बाद न्यूजीलैंड फल, सीफूड, कृषि से जुड़ी वस्तुएं कर सकता है निर्यात
कूका ने बताया कि दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल के क्षेत्र में इसका बहुत फायदा मिलेगा। अब भारत में एमबीबीएस करके यहां पर आ सकते हैं। यहां डॉक्टरों की बहुत ज्यादा जरूरत है। इसके अलावा इस समझौते का फायदा व्यापार में तो होगा ही। सुदेश झुनझुनवाला ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा इवेंट है।
यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि 40 साल बाद हमारे प्रधानमंत्री यहां न्यूजीलैंड में हमारे बीच आ रहे हैं। दोनों देशों के लिए यह एक खुशी का मौका है क्योंकि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का फायदा दोनों देशों को मिलने वाला है। इस समझौते के बाद न्यूजीलैंड अपना फल, सीफूड और कृषि से जुड़ी वस्तुएं निर्यात कर सकता है और वहीं भारत भी टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्र में अपने व्यापार को बढ़ावा दे सकता है।
न्यूजीलैंड को मिलेगा भारत जैसे बड़े देश का साथ
हेमल जानी ने बताया कि प्रधानमंत्री का हमारे बीच आना बहुत बड़ी खबर है। उनकी जो विश्व में लोकप्रियता है और उनके बात करने का अंदाज और उनकी बातें काफी आकर्षक होती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एफटीए समझौता बहुत ही ज्यादा खुशी की बात है। हम सब जानते हैं कि भारत आज विश्व में शक्तिशाली देशों में गिना जाता है, और भारत जैसे बड़े देश का साथ न्यूजीलैंड को मिलेगा, यह बहुत बड़ी बात है। अब्रीश गुप्ता ने बताया कि पीएम के आने से यह तो तय है कि दोनों देशों के संबंध को बहुत बल मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि यहां मौजूद भारतीय लोगों में पीएम के आने का बहुत ज्यादा उत्साह है। पीएम के स्वागत का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...धरती की गहराई से वैश्विक कूटनीति तक, भारत की नई रणनीतिक छलांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29