PM Modi Argentina Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों की यात्रा पर हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद पीएम मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एज़ीज़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलेंगे। भारत के लिहाज से पीएम मोदी की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि 57 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री द्विपक्षीय यात्रा पर अर्जेंटीना गया है।
दरअसल 57 साल में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जिसे दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। हालांकि, पीएम मोदी ने साल 2018 में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने अर्जेंटीना जा चुके हैं, पर तब वे एक बहुपक्षीय सम्मेलन का हिस्सा थे। लेकिन इस बार यह यात्रा पूरी तरह से द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए है। पीएम की इस यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय वार्ता होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक का फोकस लाभकारी साझेदारी पर होगा।
बता दें कि भारत और अर्जेंटीना के बीच संबंध ऐतिहासिक और बहुआयामी रहे हैं, लेकिन इस यात्रा को द्विपक्षीय संवाद को नई गति देने वाला माना जा रहा है। दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रस्तावित वार्ता से रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अर्जेंटीना यात्रा के बाद पीएम मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील भी जाएंगे, जहां बहुपक्षीय वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद नामीबिया भी जाएंगे, जहां फोकस भारत-अफ्रीका संबंधों पर रहेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा पर थे, जहां उन्हें 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया गया। यह त्रिनिदाद का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और पीएम मोदी इसे पाने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। इस दौरान भारत और त्रिनिदाद के बीच 6 अहम समझौते भी हुए, जिनमें डिजिटल लेन-देन, संस्कृति, स्वास्थ्य, व्यापार और समुद्री सहयोग शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली