Pakistan: इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की वैन, 10 की मौत
खबर सार :-
पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेस वे पर पर्यटकों की वैन एक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 23 सदस्य मशहूर पर्यटन स्थल मुर्री जा रहे थे।
खबर विस्तार : -
रावलपिंडी: बुधवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेस वे पर एक भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सभी पीड़ित एक ही परिवार के थे।
एक मोड़ पर पर्यटकों की वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए। नेशनल हाईवे एंड मोटरवे पुलिस (NHMP) के अनुसार, यह हादसा खजुट इलाके के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि वैन इस तरह पलटी कि यात्री दरवाजे नहीं खोल पाए और आग लगने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके।
एक ही परिवार के 23 सदस्य थे सवार
मुर्री के डिप्टी कमिश्नर आगा जहीर अब्बास शिराजी का हवाला देते हुए जियो न्यूज ने बताया कि एक ही परिवार के 23 सदस्यों को ले जा रही पर्यटकों की वैन का मुर्री एक्सप्रेसवे पर खजुट के पास एक्सीडेंट हो गया। शिराजी ने बताया कि वैन तेज रफ्तार में थी; जिसके कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, वैन सड़क किनारे की दीवार तोड़कर खाई में जा गिरी।
मुल्तान शहर से मुर्री जा रहे थे सभी
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मरने वाले और घायल सभी लोग एक ही परिवार के थे। यह परिवार पंजाब के मुल्तान शहर से मशहूर पर्यटन स्थल मुर्री जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही मोटरवे पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव कर्मियों ने आग पर काबू पाने और यात्रियों को बाहर निकालने का काम किया। मृतकों के शवों और घायल/झुलसे पीड़ितों को इलाज के लिए इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल भेजा गया।
हादसे के कारणों की जांच जारी
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वे प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रमुख दैनिक समाचार पत्र डॉन के अनुसार, मुर्री रोड पर पुनर्निर्माण कार्य के कारण पिछले महीने ट्रैफिक को एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया गया था, जिससे इस रूट पर गाड़ियों का दबाव काफी बढ़ गया था। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच अभी चल रही है।
ये भी पढ़ेंः- US Iran Conflict : ईरानी विदेश मंत्री की कड़ी चेतावनी, हर धमकी या हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगी ईरान की सेनाएं
अन्य प्रमुख खबरें
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14