Pakistan Floods: तंगहाल पाकिस्तान से कुदरत ने भी मुंह मोड़ लिया है। मानसून की बारिश पाकिस्तान के लिए राहत से ज़्यादा मुसीबत लेकर आई है। भारी बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान का पंजाब प्रांत समंदर बन गया है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पंजाब की आवाम की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है। न खाना है, न पीने का पानी। पंजाब में बारिश और बाढ़ से लगातार मौतें हो रही हैं। सिर्फ़ 48 घंटों में 71 लोगों की जान चली है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। शुक्रवार को 10 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह पिछले 48 घंटों में प्रांत में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 71 लोगों की जान जा चुकी है। रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान में 25 जून से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है और 462 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई, जिससे रिहायशी इलाके पान भर गया है।
उधर हालात को देखते हुए पंजाब में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। जबकि निचले इलाकों में बाढ़ के बाद सेना के जवान राहत एवं बचाव में जुट गए है। दरअसल मूसलाधार मानसूनी बारिश ने पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। वहीं रावलपिंडी शहर में भी भारी बारिश के चलते बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई। रावलपिंडी प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। इसके अलावा सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। पिछले तीन दिनों में हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण रावलपिंडी शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ़ शनिवार को ज़िले का दौरा कर सकती हैं।
पाकिस्तानी मौसम विभाग ने (पीएमडी) ने 20 जुलाई से और ज़्यादा मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पीडीएमए ने अगले 24 घंटों में कालाबाग और चश्मा में सिंधु नदी में उच्च-स्तरीय बाढ़ की भी चेतावनी दी है। प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान ज़ोरों पर चल रहा है। पीडीएमए ने बताया कि पोटोहर क्षेत्र में 1,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें झेलम में 398, चकवाल में 209 और रावलपिंडी में 450 लोग शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर