Pakistan Attack: बलूचिस्तान के माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, 7 खनिकों को मारी गोली
खबर सार :-
Pakistan Attack: बलूचिस्तान में एक सोना और तांबे की खदान पर हथियारबंद समूह ने फायरिंग कर दी। इसमें सात खनिक समेत तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में तांबे और सोने की माइनिंग परियोजना पर एक हथियारबंद समूह के हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए। यह क्षेत्र आजादी समर्थक आंदोलन का गढ़ है, जहां बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) से जुड़े विद्रोहियों ने लगातार पाकिस्तान के सामने सीधी चुनौती पेश की है। अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
द बलूचिस्तान पोस्ट और राजधानी के स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने आज इस घटना के बारे में जानकारी दी। यह घटना बुधवार शाम लगभग 5:45 बजे हुई थी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों से आए लगभग 40 हथियारबंद लोग जिले के दारिगवान इलाके में स्थित पाकिस्तानी कंपनी नेशनल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (NRL) की माइनिंग परियोजना स्थल पर घुस गए और गोलीबारी शुरू कर दी। मारे गए लोगों में सात खनिक और तीन सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। हमलावरों ने कई कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया।
हमलावरों ने नष्ट की मशीनरी
अधिकारियों के अनुसार, NRL ने देर रात इस हमले की सूचना दी। इसके बाद, सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। अब तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। नौ शवों को दलबांदिन के प्रिंस फहद अस्पताल पहुंचाया गया है; इनमें एक विदेशी नागरिक का शव भी शामिल है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उसके पास बलूचिस्तान में लगभग 500 वर्ग किलोमीटर के इलाके में सोने और तांबे की माइनिंग करने का लाइसेंस है। कुछ सूत्रों का कहना है कि इस हमले में पाकिस्तान सेना के तीन जवान भी मारे गए हैं। हमलावरों ने कंपनी की ड्रिलिंग मशीन और अन्य भारी उपकरणों में आग लगा दी।
पाकिस्तान सेना के कैंप पर ड्रोन से हमला
इस बीच, बलूचिस्तान के नुश्की के पास, मस्तंग के गुरगीना इलाके में स्थित पाकिस्तान सेना के एक कैंप पर ड्रोन हमले की खबरें भी आ रही हैं। आशंका है कि इस हमले में कई सैनिकों को नुकसान पहुंचा हो सकता है। अधिकारियों ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इससे पहले, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी मस्तंग और कलात में पाकिस्तान सेना के कैंपों पर ड्रोन हमले कर चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30
-
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल
2026-10-28
-
फिलीपींस में मुद्दे पर बोलेंगे राजनाथ, रक्षा सहयोग पर बनाएंगे सहमति!
2026-10-27
-
शक्तिशाली होने का सपना देख रहा Pakistan, तीन देश बनाएंगे organization
2026-10-27
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26
-
एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान
2026-10-25
-
Zelenskyy, त्रिपक्षीय बैठक में होंगे शामिल, जमीन छोड़ने को तैयार नहीं
2026-10-25