Pakistan आर्मी चीफ ने फिर उगला भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर, कही ये बात
खबर सार :-
पाक आर्मी चीफ ने कल इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानियों के एक सम्मेलन में मौलाना की तरह कहा कि कलम के आधार पर पाकिस्तान की नींव रखी गई थी। पाकिस्तान की इस कहानी को किसी को कभी नहीं भूलना चाहिए।
खबर विस्तार : -
इस्लामाबादः Pakistan के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम जीवन के हर क्षेत्र में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है। हमारे रीति-रिवाज अलग हैं और हमारी संस्कृति और सोच भी अलग है। यह दो राष्ट्रों के देश की आधारशिला है, जो रखी गई।
असीम मुनीर ने कहा- अलग देश के लिए पूर्वजों ने दिया बलिदान
हम एक देश नहीं, दो देश हैं। हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बलिदान दिया। पाक आर्मी चीफ ने कल इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानियों के एक सम्मेलन में मौलाना की तरह कहा कि कलम के आधार पर पाकिस्तान की नींव रखी गई थी। पाकिस्तान की इस कहानी को किसी को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसे अपनी अगली पीढ़ी को बताएं, ताकि वे पाकिस्तान से अपना जुड़ाव महसूस कर सकें। इसी तरह हमारी तीसरी, चौथी या पांचवीं पीढ़ी हो, सभी को पता होना चाहिए कि उनके लिए पाकिस्तान क्या है।
प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेता मंच पर थे मौजूद
उन्होंने कहा कि आज तक मानवता के इतिहास में केवल दो ही राज्य हैं, जो कलम की नींव पर बने हैं। पहला है तैयबा का राज्य। क्योंकि तैयबा का नाम हमारे पैगंबर ने रखा था। कुरान में उसका नाम यास रब है, जिसे आज मदीना कहते हैं। दूसरा राज्य पाकिस्तान है। 1300 साल बाद अल्लाह ने इसकी बुनियाद कलमा पर रखी है। हैरानी की बात यह है कि जब आर्मी चीफ यह भाषण दे रहे थे, तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी आर्मी चीफ को इस बात पर टोका नहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29