Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान (तालिबान) के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस्लामाबाद और काबुल के बीच 48 घंटे के युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमति बनने के कुछ ही देर बाद, शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में बड़ी एयरस्ट्राइक (Pakistan Air Strike Afghanistan) कर दी। इस हमले में अफग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों समेत 40 लोगों की मौत हो गई। जबकि 170 लोग से ज्यादा घायल हो गए।
दरअसल दोनों पक्षों के बीच 48 घंटे के युद्धविराम समझौते पर सहमति बनी थी। इस बीच, पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात अफग़ानिस्तान में हवाई हमला (Pakistan Air Strike Afghanistan) किया। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी अफग़ानिस्तान की धरती पर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहा है। पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। हालांकि, अफग़ानिस्तान ने इसे अपना आंतरिक मामला बताते हुए प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं, अफग़ानिस्तान ने पाकिस्तान पर आईएसआई आतंकवादियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया।
बता दें कि 2021 में तालिबान ने अफग़ानिस्तान पर कब्ज़ा किया, तो पाकिस्तान बेहद खुश हुआ। उसे यकीन था कि तालिबान पाकिस्तान और आईएसआई के इशारों पर चलेगा। यही वजह थी कि पाकिस्तान ने उस समय 100 से ज़्यादा तालिबानी कैदियों को रिहा किया था। हालांकि, तालिबान ने पाकिस्तान और आईएसआई के इस भरोसे को बुरी तरह तोड़ दिया और यह संदेश दिया कि वह उनके इशारे पर नहीं चलेगा। पाकिस्तान और तालिबान के बीच पहले जैसी दोस्ती अब नहीं रही।
अफग़ानिस्तान पर कब्जा करने में आईएसआई ने तालिबान की काफी मदद की। दरअसल, अफग़ानिस्तान और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। जब भी अफग़ानिस्तान मुश्किल में पड़ा, भारत ने उसकी मदद की। ऐसे में पाकिस्तान साफ तौर पर अफग़ानिस्तान में भारत के प्रभाव को कम करना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान और आईएसआई की रणनीति उल्टी पड़ गई। तालिबान के कब्जे के बाद भी अफग़ानिस्तान के साथ भारत के संबंध अच्छे बने हुए हैं। हाल ही में, तालिबान के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया, जिससे पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, यूरोपीय देशों को सुनाई खरी-खरी
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
मेवेन अंतरिक्ष यान से टूटा नासा का संपर्क, मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला पहला मिशन हुआ खत्म
2026-06-04
Donald Trump को बड़ा झटका: अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास, बढ़ा राजनीतिक दबाव
2026-06-04
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इस्तीफे की खबरें अफवाह, ईरान सरकार ने किया दावों का खंडन
2026-06-01
अमेरिकी हेलफायर हमले से व्यापारिक टैंकर निष्क्रिय, ईरान ने बताया कूटनीतिक विश्वासघात
2026-05-31