Japan Jangmi Typhoon : ओकिनावा में भयंकर तबाही मचाने के बाद क्यूशू की ओर बढ़ रहा भीषण तूफान 'जांगमी, तेज हवाओं-भारी बारिश की चेतावनी, सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल
खबर सार :-
ओकिनावा के पास भीषण तबाही मचाने के बाद जांगमी तूफान जापान के क्यूशू द्वीप की ओर बढ़ रहा है। जापान की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी है। यह तूफान 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान के चलते क्यूशू व आसपास के इलाके में 320 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम एजेंसी ने तेज हवाओं-भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सितंबर में आए पेइपाह तूफान ने काफी तबाही मचायी थी।
खबर विस्तार : -
Japan Jangmi Typhoon : ओकिनावा के पास भयंकर तबाही मचाने के बाद भीषण तूफान 'जांगमी' मंगलवार को जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू की ओर उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। यह जानकारी जापान की मौसम एजेंसी ने दी।
Japan Jangmi Typhoon : 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि सुबह 7 बजे (स्थानीय समय) तक टाइफून 'जांगमी' ओशिमा द्वीप के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। यह द्वीप कागोशिमा और ओकिनावा प्रांतों के बीच आता है। तूफान करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया कि ओकिनावा में तेज हवाओं की वजह से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
Japan Jangmi Typhoon : मौसम एजेंसी ने दी है तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी
क्यूशू और आसपास के इलाकों में मंगलवार को 320 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, शिंकनसेन बुलेट ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि टोकाइडो लाइन पर मंगलवार रात से बुधवार तक रुकावटें आ सकती हैं। मौसम एजेंसी ने तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे अमामी क्षेत्र में मंगलवार को और पश्चिमी जापान में मंगलवार से बुधवार तक भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदियों के उफान का खतरा बताया गया है।
Japan Jangmi Typhoon : पिछले साल सितंबर में आए 'पेइपाह' की वजह से हुआ था काफी नुकसान
पिछले साल सितंबर में आए 'पेइपाह' की वजह से भी काफी नुकसान हुआ था। उसमें 24 लोग घायल हुए थे और शिजुओका प्रांत के चार शहरों में 40 घरों को नुकसान पहुंचा था। माकिनोहारा शहर में लोगों ने बताया था कि तेज हवाओं से घरों की छतों की टाइलें उड़ गईं, बिजली के खंभे गिर गए और कई दूसरी घटनाएं हुईं। सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार, सबसे ज्यादा नुकसान माकिनोहारा में हुआ था, जहां तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 20 लोगों को हल्की चोटें आईं।
Japan Jangmi Typhoon : तेज हवाओं में उड़ गया याइजू शहर में कृषि ग्रीनहाउस
इसके अलावा, याइजू शहर में एक कृषि ग्रीनहाउस तेज हवाओं में उड़ गया, जिससे 40 साल के एक किसान के चेहरे पर गंभीर चोट लग गई। चूबू इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड कंपनी ने बताया कि मकिनोहारा और आसपास के इलाकों में करीब 17,000 घरों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई थी। यह टॉर्नेडो और तेज हवाओं के असर की वजह से हुआ था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान
2026-10-25
-
Zelenskyy, त्रिपक्षीय बैठक में होंगे शामिल, जमीन छोड़ने को तैयार नहीं
2026-10-25
-
रक्षा निर्यात में India की छलांग: Europe में भारतीय हथियारों की मांग बढ़ी
2026-10-24
-
Odisha में नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव-2026 का CM ने किया शुभारंभ
2026-10-24
-
Zelenskyy ने कहा, मुद्दों से भटका रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
2026-10-24
-
Trump की पत्नी करा रहीं मध्यस्थता, Oleshky में फंसे लोगों में उम्मीद जगी
2026-10-24
-
ताइवान में टाइफून ‘चांपी’ को लेकर अलर्ट, भारी बारिश के आसार
2026-10-23
-
तिब्बत के साथ-साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके
2026-10-23
-
Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके
2026-10-22
-
भारत-पोलैंड की नई रणनीति: खनिज, रक्षा और व्यापार पर बड़ा जोर
2026-10-22
-
आकर्षित कर रहे थे धार्मिक नाम, केदार, त्रिदेव, अलकनंदा खूब भाए
2026-10-22
-
Hormuz जलडमरूमध्य में तनाव: टैंकर पर हमला; सभी 21 भारतीय सुरक्षित
2026-10-22
-
चीन का गोल्ड रिजर्व 2,410 टन पार, डॉलर को चुनौती देने की तैयारी
2026-10-19
-
Trump, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के अपने प्रयास से खुश, बड़ी प्रगति का दावा
2026-10-19
-
राजनाथ की चेतावनी के बाद तिलमिलाया Pakistan
2026-10-17