Japan Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांप उठा जापान, Tokyo तक मची अफरातफरी
खबर सार :-
Japan Earthquake: जापान में रविवार सुबह जबरदस्त भूकंप आया। पूर्वी जापान के कई इलाकों, जिसमें राजधानी टोक्यो भी शामिल है। भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई।
खबर विस्तार : -
Japan Earthquake: जापान एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप से हिल गया है। रविवार देर रात करीब 2:00 बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। इसका केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में लगभग 70 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तेज झटकों के कारण राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों में लोग घायल हुए और परिवहन सेवाएं बाधित हुईं। हालांकि, सुनामी का कोई खतरा नहीं था।
70 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि भूकंप रात 2:00 बजे आया। इसका केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में था और यह लगभग 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप से अब तक 23 लोग घायल
अधिकारियों के अनुसार, भूकंप की वजह से इस इलाके के चार प्रान्तों में कुल 23 लोग घायल हुए। घायलों में सैतामा में नौ, कानागावा में 9, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति शामिल था। ज़्यादातर लोग तब घायल हुए जब अचानक आए झटकों से नींद में सोए हुए लोग घबराकर जाग गए। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग बिस्तर से जल्दी-जल्दी उठने की कोशिश में गिर गए, जबकि कुछ लोग फर्नीचर या दरवाजों से टकराकर घायल हो गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने जानकारी साझा की
जापान के प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भी सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में जानकारी साझा की। 'X' प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में तकाइची ने लिखा, "रविवार को रात करीब 2:00 बजे इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में केंद्रित भूकंप आया। टोक्यो के 23 वार्डों और इबाराकी, सैतामा और चिबा प्रांतों में जापानी भूकंपीय पैमाने पर अधिकतम 'लोअर 5' तीव्रता के जोरदार झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।" उन्होंने कहा कि अब तक किसी के घायल होने या घरों को नुकसान पहुंचने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, स्थिति का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट मिल रही हैं।
ये भी पढ़ेंः- Earthquake Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, आईलैंड तक कांपी धरती, सुनामी की भी चेतावनी
एक सप्ताह तक लोगों को सतर्क रहने की अपील
जापान के 7-पॉइंट वाले भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर, भूकंप को इबाराकी प्रांत और मध्य टोक्यो के कुछ हिस्सों में 'लोअर 5' दर्ज किया गया। क्योदो न्यूज ने ईस्ट जापान रेलवे और अन्य ऑपरेटरों का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप के बाद कुछ ट्रेन सेवाओं में शुरुआती देरी हुई और कुछ धीमी गति से चलीं, जबकि टोबू रेलवे लाइन पर कुछ एक्सप्रेस सेवाएं अभी भी बंद हैं।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों से आने वाले सप्ताह में सतर्क रहने का आग्रह किया है। अगले दो-तीन दिनों में जापानी भूकंप तीव्रता पैमाने पर "लोअर 5" (Lower 5) की तीव्रता वाले एक और भूकंप की संभावना को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हाल ही में आए भूकंप को देश के बड़े हिस्से में महसूस किया गया, जिसमें पूर्वोत्तर और मध्य जापान के इलाके भी शामिल हैं।
28 जुलाई को आया था जबरदस्त भूकंप
बता दें कि जापान में भूकंप अक्सर आते रहते हैं। इससे पहले पिछले महीने 28 जुलाई 2026 को क्यूशू द्वीप पर 7.1 तीव्रता का एक जबरदस्त भूकंप आया था। कुमामोटो क्षेत्र में केंद्रित इस भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, झटकों के बाद एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने का खतरा था। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया था।
गौरतलब है कि जापान दुनिया के सबसे ज़्यादा भूकंप-संभावित देशों में से एक है। इसलिए, इसके भूकंप और सुनामी चेतावनी सिस्टम को दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है। ये सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों को सचेत कर देते हैं, जिससे जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।
आखिर क्यों आता हैं भूकंप
दरअसल जब पृथ्वी के अंदर टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं या अचानक अपनी जगह से खिसकती हैं, तो ऊर्जा निकलती है। यह ऊर्जा लहरों के रूप में बाहर की ओर फैलती है, जिससे पृथ्वी की सतह हिलने लगती है। इस घटना को हम भूकंप कहते हैं। आप यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की वेबसाइट पर इसके वैज्ञानिक कारणों के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- कोलंबिया में भूकंप प्रभावित इलाकों में 30 दिनों के लिए इमरजेंसी घोषित
अन्य प्रमुख खबरें
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14