Japan Airlines Boeing 737: चीन के शंघाई से जापान के टोक्यो जा रहे जापान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान में यात्रियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वह अचानक 26 हजार फीट नीचे आ गया। इस विमान में 191 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे । हादसे के बाद सभी घबरा गए। इतना ही नहीं कई यात्रियों ने मौत के डर से अपनी वसीयत भी लिख डाली। यात्रियों को डर सताने लगा था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक 30 जून को शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से जपान एयरलाइंस की फ्लाइट ने टोक्यो नारिता एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन जैसे ही विमान करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा वैसे तकनीकी खराबी के चलते 10 मिनट के अंदर ही करीब 10,500 फीट नीचे आ गया। इस दौरान प्लेन में अफरा-तफरी मच गई और विमान के केबिन में ऑक्सीजन मास्क गिर गए। जिसके बाद यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क पहनना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि अचानक एक धमाके की आवाज सुनाई पड़ी और एयर होस्टेस चिल्लाते हुए यात्रियों से मास्क पहनने के लिए कहने लगी ।
दरअसल विमान के प्रेशराइजेशन सिस्टम में खराबी का अलर्ट मिलने के बाद पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी की जानकारी दी और विमान को ओसाका के कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया। रात करीब 8:50 बजे विमान सुरक्षित तरीके से उतरा गया। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन विमान से उतरने वाले लोगों ने उस खौफनाक क्षण के बार बताते हुए सहम गए।
इस दुर्घटना के बाद यात्रियों को 15,000 येन (करीब ₹7,700) का परिवहन मुआवजा और एक रात के लिए होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। फिलहाल जापान की संबंधित एजेंसियां तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच कर रही हैं।
गौरतलब है कि इस घटना ने बोइंग विमानों को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। पिछले महीने अहमदाबाद-लंदन मार्ग पर बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। तब से, कई विमान दुर्घटना से बाल-बाल बचे हैं, जिनमें से अधिकांश बोइंग विमान थे। इससे निर्माता के सुरक्षा रिकॉर्ड की जांच तेज हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली