Israel-Iran War: इजराइल-ईरान के बीच जंग का मंगलवार को पांचवां दिन है। दोनों देशों ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल-ईरान के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच स्थिति काफी गंभीर हो गई है। इस बीच भारत ने तेहरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें भारतीय नागरिकों तुरंद तेहरान छोड़ने की अपील की गई है।
ईरान स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने कहा, सभी भारतीय नागरिक और PIO (भारतीय मूल के व्यक्ति) जो अपने संसाधनों से तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से संपर्क करने के लिए टेलीग्राम लिंक भी बनाया गया है।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति पर नज़र रख रहा है और ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके संपर्क में है। साथ ही दूतावास की मदद से छात्रों को ईरान के भीतर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G7 शिखर सम्मेलन की समाप्ति से एक दिन पहले सोमवार रात को रवाना हो गए। उन्होंने इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की अधिक भागीदारी का संकेत दिया है और तेहरान के लोगों को तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। इन हवाई हमलों में जहां ईरान में 224 लोग मारे गए हैं। जान गंवाने वालों में तेहरान के कुछ शीर्ष सैन्य कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक शामिल हैं। वहीं, इजरायल में ईरानी हमलों में अब तक करीब 24 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायली सेना ने मंगलवार की सुबह चेतावनी दी कि उसने ईरान से लॉन्च की गई नई मिसाइलों का पता लगाया है।
गौरतलब है कि इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु और सैन्य बुनियादी ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए बड़े हमलों के बाद मध्य पूर्व में स्थिति और खराब हो गई। अब दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर एक समझौते पर पहुंचने के लिए तेहरान और वाशिंगटन के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन इस बीच इजरायल ने ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका मानना है कि इजरायल के हमलों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी पीछे धकेल दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली