इराक में बड़ा हादसा! तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 21 की मौत, 19 घायल
खबर सार :-
इराक में तीर्थयात्रियों को ले जा रही तेज रफ्तार बस नासिरयाह-बसरा हाईवे पर एक ईंधन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे आग लग गई और 21 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया और जांच के आदेश दिए।
खबर विस्तार : -
बगदाद: इराक में रविवार को यात्रियों से भरी एक बस पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना नासिरियाह और बसरा को जोड़ने वाले हाई-वे पर हुई। मरने वालों में दो ईरानी नागरिक भी हैं।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ तथा तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडाेलू एजेंसी ने इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल हुसैन अल-मौसावी ने स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। उन्होंने मेडिकल, स्वास्थ्य और एम्बुलेंस टीमों को हाई अलर्ट पर रहने तथा घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
फोरेंसिक जांच से होगी शवों की पहचान
मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने एक ऑडियो बयान में कहा कि शिया तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस ईंधन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे आग लग गई और कई लोग जल गए। शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक अधिकारियों की टीम को तैनात किया गया है। मंत्रालय के अनुसार प्रारंभिक रिपोर्ट में 21 लोगों की मौत और 19 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों में कुछ ईरानी यात्री भी हैं, हालांकि उनकी सटीक संख्या अभी नहीं बताई गई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने दिए जांच के आदेश
इस बीच, इराकी ट्रैफिक पुलिस के कर्नल करीम अल-मौसावी ने शिन्हुआ को बताया कि बस मध्य इराक के कर्बला और नजफ में पवित्र स्थलों से दक्षिणी इराक के बसरा प्रांत लौट रही थी, इसी दौरान यह तेज रफ्तार के कारण ईंधन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार वह स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः-इबोला का कहर बढ़ने से सहमे लोग, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी चेतावनी, देखिए आंकड़े
अन्य प्रमुख खबरें
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14