Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
खबर सार :-
Ayatollah Ali Khamenei Last Journey: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम बिदाई देने सड़कों पर लाखों शोकाकुल लोग उमड़ पड़े। सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
खबर विस्तार : -
Ayatollah Ali Khamenei Last Journey: ईरान (iran) के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का 28 फरवरी 2026 अमेरिकी हमले में निधन हो गया था। अब मौत के तीन महीने से ज़्यादा समय बाद गुरुवार 9 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। दफ़नाने से पहले, खामेनेई के पार्थिव शरीर को इराक के शहरों नजफ और कर्बला ले जाया गया, जहां उनसे जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं। इसके बाद, उनके शरीर को एक विशेष विमान से ईरान के मशहद लाया गया। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, खामेनेई को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मशहद में इमाम रजा की दरगाह के पास दफनाया जाएगा। खामेनेई को अंतिम विदाई देने लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और अजादारों पहुंचे हुए है। उधर ईरानी सरकार ने खामेनेई के लिए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
ईरान के सुप्रीम लीडर के जनाजे में उमड़ा हुजूम
ईरानी सरकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार मूल रूप से सुबह के लिए निर्धारित था। कार्यक्रम में देरी इसलिए हुई क्योंकि इराक के नजफ और कर्बला में अंतिम जुलूस के दौरान उम्मीद से कहीं ज़्यादा भीड़ जमा हो गई थी। यह देरी हालिया हमलों के कारण नहीं हुई है। अब खामेनेई को ईरान के मशहद में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे दफ़नाया जाएगा। खामेनेई को अंतिम सम्मान देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
शहरभर में खामेनेई के बड़े-बड़े चित्र लगाए गए हैं और "अमेरिका मुर्दाबाद", "इजरायल मुर्दाबाद" के नारे भी गूंज रहे है। अंतिम विदाई देने के लिए ईरान के मशहद शहर में बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे थे। कई लोग तो जगह पाने के लिए एक दिन पहले ही आ गए थे। इस दौरान इस ऐतिहासिक और बेहद भावुक मौके पर राजधानी में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
इससे पहले कर्बला में निकाला गया था जुलूस
इससे पहले खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei ) के अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान, इराक के पवित्र शहर कर्बला में इतनी भारी भीड़ उमड़ पड़ी कि सड़कें लोगों से पूरी तरह भर गईं। मुख्य रास्ते और पवित्र स्थलों के आसपास लाखों लोग जमा हो गए थे। सभी की नज़रें उस ताबूत पर टिकी थीं जिसका घंटों से इंतज़ार किया जा रहा था। इससे पहले, खामेनेई के ताबूत को इराक के ही एक और पवित्र शहर, नजफ़ ले जाया गया था।
28 फरवरी को हुई थी खामेनेई मौत
गौरतलब है कि ईरान (iran) के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का 28 फरवरी 2026 अमेरिकी हमले में निधन हो गया था। तीन महीने बाद उनके उन्हें दफनाया जाएगा। उनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ईरान की राजधानी तेहरान में शुरू हुई। अगले दिन कोम शहर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद, उनके पार्थिव शरीर को इराक ले जाया गया, जहां पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में अंतिम दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान हुए।
ये भी पढ़ेंः- Iran-US War:अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला, एक की मौत, बहरीन और कुवैत में बजते रहे सायरन
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02