Iran Protests: ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन और भी हिंसक होते जा रहे हैं। वहीं ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी (India issued advisory) जारी की है। जिसमें ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है। ये भी कहा गया है कि उन्हें ईरान छोड़ने के लिए जो भी साधन उपलब्ध हों, उनका इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही भारतीय दूतावास ने मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
ईरान में भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि, भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी, 2025 को जारी एडवाइजरी (India issued advisory) को जारी रखते हुए, और ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करके तुरंत ईरान छोड़ दें। भारतीय दूतावास ने कहा, सभी भारतीय नागरिकों और PIO को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शन या प्रदर्शनों वाले इलाकों में जाने बचे। साथ ही नागरिकों को भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।
भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन दस्तावेज़, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, तैयार रखें। इस संबंध में किसी भी सहायता के लिए, उन्हें भारतीय दूतावास से संपर्क करना चाहिए। भारतीय दूतावास के इमरजेंसी संपर्क हेल्पलाइन नंबर नीचे दिए गए हैं: मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359। ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
ईरान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक जिन्होंने अभी तक भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे इस लिंक का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें: https://www.meaers.com/request/home। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ है, तो उनके परिवारों से भारत में उनकी ओर से रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया जाता है।
बता दें कि ईरान में विरोध प्रदर्शन लगभग 20 दिनों से चल रहे हैं। देश भर में 280 से अधिक स्थानों से अशांति की खबरें सामने आई हैं। अनुमान है कि इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान करीब 2500 लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 20,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच दिनों से ज़्यादा समय से इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए मदद भेजने का ऐलान कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
मेवेन अंतरिक्ष यान से टूटा नासा का संपर्क, मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला पहला मिशन हुआ खत्म
2026-06-04
Donald Trump को बड़ा झटका: अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास, बढ़ा राजनीतिक दबाव
2026-06-04
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इस्तीफे की खबरें अफवाह, ईरान सरकार ने किया दावों का खंडन
2026-06-01
अमेरिकी हेलफायर हमले से व्यापारिक टैंकर निष्क्रिय, ईरान ने बताया कूटनीतिक विश्वासघात
2026-05-31
कुवैत पर मिसाइल हमले से खाड़ी देश नाराज, जीसीसी ने कहा- ये अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
2026-05-28
US Iran war: बंदर अब्बास हमले के जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
2026-05-28
लेबनान में हिंसा बढ़ी : तटीय शहर टायर में इजरायल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश
2026-05-28