ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए अमेरिका ने शुरू किया 'डी-डे' अभियान, सहयोगियों को दी कड़ी चेतावनी
खबर सार :-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक अभियान डी डे शुरू किया है। यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य तेहरान की आर्थिक जीवनरेखाओं को काटकर उसे अलग-थलग करना है। तेहरान से जुड़ाव रखने वाले देशों को भी अमेरिका ने चेतावनी दी है।
खबर विस्तार : -
वॉशिंगटन: अमेरिका ने ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर करने का अभियान शुरू किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ बड़े आर्थिक अभियान का ऐलान किया है। स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य तेहरान की आर्थिक जीवनरेखाओं को काटकर उसे पूरी तरह अलग-थलग करना है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी देश खुद को तेहरान से जोड़कर रखेंगे उन्हें भी नतीजा भुगतना पड़ेगा। इस अभियान के बहाने अमेरिका ने ईरान के सहयोगी देशों पर भी निशाना साधा है।
ईरान के वित्तीय संबंधों के खिलाफ बड़ा आर्थिक अभियान
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, ''द्वितीय विश्व युद्ध में 'डी-डे' उस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत थी, जिसमें हमने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दुश्मन को उसके ठिकानों से, यहां तक कि तीसरे देशों में मौजूद ठिकानों से भी, निशाना बनाया और वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया था। आज उसी भावना के साथ हम दुनिया भर में ईरान के वित्तीय संबंधों के खिलाफ एक बड़ा आर्थिक अभियान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए।
ईरान से जुड़े खतरे को खत्म करने की दिशा में शुरू हुआ काम
बेसेंट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा कदम उठाया है, जिसे उनके पूर्ववर्ती लंबे समय से टालते रहे थे। उनके नेतृत्व में अमेरिका अब केवल ईरान से जुड़े खतरे को संभालने या नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अमेरिका के साथ खड़े होंगे, उन्हें हमारी साझेदारी के फायदे मिलेंगे। लेकिन जो लोग खुद को तेहरान से जोड़कर रखेंगे, उन्हें भी एक कमजोर पड़ते और अलग-थलग होते जा रहे शासन के साथ अलगाव का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप और बेसेंट को इस कदम के लिए नेतन्याहू ने दी बधाई
ईरान के खिलाफ शुरू किए गए आर्थिक 'डी-डे' अभियान को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को बधाई दी। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, ''राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को ईरानी शासन के खिलाफ लगाए गए नए प्रतिबंधों के लिए बधाई। आपने इस कठोर और दमनकारी तानाशाही सरकार पर और उसकी आक्रामक गतिविधियों को जारी रखने में मदद करने वालों पर, उचित रूप से भारी कीमत लगाई है। यह कदम उन लोगों के लिए एक मजबूत संदेश है जो इस शासन का सहयोग कर रहे हैं कि उन्हें भी इसके परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का 'पूरा नियंत्रण'
अन्य प्रमुख खबरें
-
बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं
2026-11-23
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15