लखनऊ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 03 से 05 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में रहेंगे। वह यहां 11 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ओम बिरला के साथ प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर, संसद सदस्य विजय बघेल, संसद सदस्य विवेक ठाकुर, संसद सदस्य शबरी बायरेड्डी, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी के नाम शामिल हैं।
विदेश दौरे से संबंधित इस जानकारी को एक आधिकारिक बयान में साझा किया गया है। मीडिया को दी गई जानकारी में बताया गया है कि ब्रिक्स संसदीय फोरम का समग्र विषय ’अधिक समावेशी और टिकाऊ वैश्विक शासन के निर्माण में ब्रिक्स संसदों की भूमिका’ है। इन देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान फोरम में शामिल हैं। बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, नाइजीरिया, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उजबेकिस्तान के पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य को भी आमंत्रित किया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष विद्धानों की श्रेणी में गिने जाते हैं, लिहाजा वह ’जिम्मेदार और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए अंतर, संसदीय सहयोग’ और ’बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा ढांचे के सुधार के लिए ब्रिक्स संसदों की एकजुटता’ विषय पर अलग मंचों को संबोधित करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पूर्ण अधिवेशन के दौरान कई और छोटे उप-विषयों पर भी भाग लेगा। यह विषय आर्थिक विकास के लिए नए रास्तों की तलाश में ब्रिक्स संसदीय कार्रवाई को मजबूत माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली