Did You Know : रूस और अमेरिका के बीच परमाणु शक्ति की होड़ एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। ऐसे में दक्षिण एशिया में भारत और पाक के बीच भी परमाणु संतुलन को लेकर चिंता गहरी होती जा रही है। वैश्विक स्तर पर जहां रूस और अमेरिका के पास दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत परमाणु हथियार हैं, वहीं भारत और पाक की सीमित लेकिन बढ़ती परमाणु क्षमता एशियाई क्षेत्र को नई सामरिक दिशा दे रही है।
एक रिपोर्टों के अनुसार, रूस के पास इस समय करीब 5,977 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से लगभग 1,700 सक्रिय स्थिति में हैं। रूस ने हाल के वर्षों में अपने हथियारों की तकनीक को बेहद उन्नत किया है, ‘सारमत प्ब्ठड’ और ‘पोसाइडन टॉरपीडो’ जैसे हथियार उसकी विनाशक क्षमता को कई गुना ज्यादा कर देते हैं।
वहीं अमेरिका के पास 5,428 परमाणु हथियार मौजूद हैं, जिनमें से लगभग 1,700 सक्रिय रूप से तैनात हैं। अमेरिका ने अपने पुराने शस्त्रागार को आधुनिक बनाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं। ’बी61-12 न्यूक्लियर बॉम्ब’ और ‘डपदनजमउंद-प्प्प् मिसाइल’ के अपग्रेड इसके उदाहरण हैं। तकनीकी दृष्टि से अमेरिका आगे है, लेकिन परमाणु हथियारों की संख्या में रूस उससे आगे निकल चुका है।
अब बात ’भारत और पाक’ की करें तो दक्षिण एशिया में परमाणु संतुलन बेहद नाजुक स्थिति पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय अनुमान बताते हैं कि भारत के पास करीब 180 परमाणु हथियार हैं, जबकि पड़ोसी मुल्क पाक के पास 170 के आसपास वॉरहेड्स मौजूद हैं। दोनों देश अपनी सामरिक जरूरतों के अनुसार मिसाइल क्षमता और डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाने में जुटे हैं। भारत ‘अग्नि’ सीरीज़ और ‘सागरिका’ जैसी मिसाइलों से अपने प्रतिरोध को मजबूत कर रहा है, वहीं पाकिस्तान ’शाहीन’ और ’बाबर’ जैसे कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि रूस-अमेरिका के परमाणु समीकरण में आने वाले बदलावों का सीधा असर एशिया पर पड़ सकता है। यदि दोनों महाशक्तियां परमाणु परीक्षणों की नई शुरुआत करती हैं, तो भारत-पाक क्षेत्र में भी सामरिक प्रतिस्पर्धा और अधिक तेज़ हो सकती है। इससे न केवल दक्षिण एशिया की शांति बल्कि वैश्विक सुरक्षा संतुलन पर भी खतरा मंडराने लगेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली